The Lallantop

"मेरे जोक्स हटवा दिए..."- कॉमेडियन सुनील पाल ने कपिल शर्मा के शो पर गंभीर आरोप लगाए

सुनील पाल ने कहा कि रणवीर अलाहाबादिया-समय रैना वाले एपिसोड में नवजोत सिंह सिद्धू भी उनसे पक्षपात कर रहे थे.

Advertisement
post-main-image
समय रैना-सुनील पाल वाला ये एपिसोड वर्ल्ड लाफ्टर डे के मौके पर लाया गया था.

कॉमेडियन Sunil Pal ने Kapil Sharma के The Great Indian Kapil Show को बुरी तरह लताड़ा है. वो पिछले दिनों इस शो पर Samay Raina और Ranveer Allahabadia के साथ नज़र आए थे. मगर अब उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें इसमें काफी टार्गेट किया जा रहा था. उनके मुताबिक, समय और रणवीर को फ़ेवर करने के लिए उन्हें अपना स्टैंड-अप एक्ट भी परफ़ॉर्म करने नहीं दिया गया. सुनील ने दावा किया है कि शो वालों ने उनके कई सारे जोक्स हटवा दिए और ये सब कुछ एक प्लान के तहत किया गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडियाज़ गॉट लेटेंट कंट्रोवर्सी के बाद समय और रणवीर को काफी लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था. रणवीर ने शो पर माता-पिता को लेकर एक भद्दा कमेंट किया, जिसकी वजह से दोनों पर FIR हो गई. उनका विरोध करने वालों में सुनील पाल भी थे, जिन्होंने उन्हें ‘कॉमेडी का आतंकवादी’ कह दिया था. इसलिए जब कपिल ने समय और रणवीर वाला एपिसोड प्लान किया, तो फ्लेवर के लिए उसमें सुनील को भी बतौर स्पेशल गेस्ट बुला लिया. वो एपिसोड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेकिन सुनील उससे नाखुश हैं.

कॉन्टेन्ट क्रिएटर सूरज कुमार से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि समय और रणवीर का डाउनफॉल चल रहा था. इसलिए नेटफ्लिक्स ने उन्हें हाइलाइट करने के लिए सुनील को भी इन्वाइट कर दिया. मगर उनके मुताबिक, उन्हें ये पता भी नहीं था कि समय वहां मौजूद होंगे. सुनील कहते हैं,

Advertisement

“मुझे बिल्कुल भी नहीं पता था कि वहां समय रैना भी होगा. मुझे सिर्फ इतना बताया गया था कि एपिसोड में कुछ स्टैंड-अप कॉमेडियंस आएंगे और शायद वो लोग भी मौजूद हों. मुझे वहां इंटरव्यू नहीं, बल्कि स्टैंड-अप परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था. मैंने इसके लिए 15 मिनट का पूरा स्केच तैयार किया, जिसे डायरेक्टर अनुकूल ने फाइनल भी कर दिया था. लेकिन वहां पहुंचने के बाद पता चला कि ये दोनों भी शो में हैं. मुझे अपना स्टैंड-अप करने का मौका ही नहीं मिला. मैंने जो जोक्स क्रैक किए थे, उन्हें बाद में काट दिया गया.”

सुनील ने कहा कि शो पर ज्यादातर लोग उन्हें टार्गेट कर रहे थे. उनके मुताबिक,

"पूरा माहौल एकतरफा हो गया था. एक समय पर लगा कि मुझे जान-बूझकर घेरा और टार्गेट किया जा रहा है. कई दूसरे लोगों ने भी ये बात नोटिस की. दर्शकों से शायद ऐसा कहा गया था कि वो मेरे जोक्स पर न हंसें. वहीं वो दूसरे लोगों के छोटे-से मजाक पर भी एक्सट्रीम रिएक्शन दे दें."

Advertisement

बातचीत के दौरान सुनील ने नवजोत सिंह सिद्धू पर पक्षपात करने के आरोप भी लगाए. वो कहते हैं,

"नवजोत सिंह सिद्धू, जो पिछले 20 सालों से कॉमेडियंस को सुनते आ रहे हैं, उन्होंने समय के एक छोटे से जोक पर कहा-'बहुत बढ़िया. तुम अगले कपिल शर्मा हो.' यहां तक कि अर्चना पूरन सिंह भी उस जोक पर नहीं हंस रही थीं. वो तो ऐसी इंसान हैं जो हवा चलने पर भी हंस देती हैं. इसलिए जब वो भी नहीं हंसीं, तब मुझे लगा कि कहीं-न-कहीं कुछ प्लानिंग जरूर चल रही थी."

ये पूछे जाने पर कि सुनील आखिर उस एपिसोड में गए ही क्यों, सुनील ने अपना पक्ष रखा. उन्होंने कहा कि पहली बात तो उन्हें ये नहीं पता था कि समय-रणवीर वहां आ रहे. वहीं दूसरी बात ये कि शो कपिल शर्मा का था. रणवीर या समय का नहीं. खुद शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान जैसे सुपरस्टार्स भी वहां जाते रहे हैं. इसलिए उनकी तरह सुनील को भी वहां आने का इन्विटेशन दिया गया था. इसलिए लोगों को इस बात से चौंकना नहीं चाहिए.

वीडियो: समय रैना के डार्क ह्यूमर ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट पंहुचा दिया, विकलांग समुदाय पर किया था कमेंट

Advertisement