The Lallantop

''फटे घुटने और कमर दर्द के साथ शाहरुख ने शूट किया था 'झूमे जो पठान' '': बॉस्को मार्टिस

Jhoome Jo Pathaan गाना जिस वक्त आया इसे खास पसंद नहीं किया गया था. मगर समय के साथ ये लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गया.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की 'पठान' 2023 में उनकी कमबैक फिल्म बन गई. इसने दुनियाभर से 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई कर डाली.

Shahrukh Khan की Pathaan का गाना Jhoome Jo Pathaan खूब पॉपुलर हुआ. इतना चला कि यू-ट्यूब पर इसे अब तक 864 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं. गाने में शाहरुख के डांस स्टेप्स से लेकर उनके स्टाइल और मूव्स की चर्चा हुई. अब कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने इस गाने की शूटिंग के वक्त का किस्सा और शाहरुख के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस साझा किया है.

Advertisement

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बॉस्को ने बताया कि शाहरुख ने इस गाने को पूरे डेडिकेशन के साथ शूट किया था. बहुत सारी शारीरिक समस्याओं और असहजताओं के बावजूद शाहरुख ने हाथ नहीं खड़े किए. उन्होंने वो सारे स्टेप्स वैसे ही किए जैसे उन्हें बताए गए. शाहरुख ने किसी भी चीज़ को लेकर कोई शिकायत नहीं की. बॉस्को कहते हैं,

''शाहरुख सर के साथ काम करना हमेशा से अच्छा लगता है. उन्होंने मुझसे कहा भाई तू जो स्टेप्स देगा मैं वो ही करूंगा. तू ये देख ले बस कि मेरे ऊपर ये स्टेप्स सूट कर रहे हैं या नहीं. बाकी और कोई चिंता मत कर.''

Advertisement

बॉस्को ने आगे जोड़ा,

''शाहरुख के घुटने फट गए थे, उनकी पीठ और कमर में काफी दर्द था. मगर उन्होंने कभी कोई शिकायत नहीं की. यही उनकी खूबसूरती है. 'पठान' के समय हम स्पेन में शूट कर रहे थे. आप वहां की सड़कों को फिक्स नहीं कर सकते. आपके पास जो है, जैसा है, आपको उसके साथ शूट करना पड़ता है. फिर चाहे वो सड़क खुरदुरी हो या चिकनी. मगर शाहरुख ने कभी कोई शिकायत नहीं की. वो हमेशा से जानते थे कि उनको प्रोटेक्ट करने के लिए कोई ना कोई वहां होगा. कोई ऐसा जिसके सामने उन्होंने सरेंडर कर दिया था. वो जानते थे कि कोरियोग्राफर है जो उन्हें इन सारी चीज़ों से बचा ले जाएगा.''

बॉस्को ने कहा कि शाहरुख कभी भी सिंपल स्टेप्स के लिए बोल सकते थे. मगर उन्होंने कभी ऐसा नहीं कहा. बॉस्को कहते हैं,

Advertisement

''वो मेरे बताए स्टेप्स में बिल्कुल कंफर्टेबल नहीं थे क्योंकि उसमें घुटने का इस्तेमाल बहुत ज़्यादा था. मगर उन्होंने मुझसे कहा कि उनकी शारीरिक दिक्कतों की वजह से किसी भी स्टेप्स को चेंज ना किया जाए. मैं वो ही स्टेप्स बताऊं जो मैं करवाना चाहता हूं और शाहरुख उसमें अपना बेस्ट देंगे. बस उनकी यही एनर्जी और एफर्ट उन्हें सुपस्टार बनाती है.''

वैसे 'झूमे जो पठान' गाना जिस वक्त आया इसे खास पसंद नहीं किया गया था. मगर समय के साथ ये लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गया. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म शाहरुख खान के करियर की कमबैक फिल्म रही. साल 2018 में आई 'ज़ीरो' के बाद शाहरुख ब्रेक पर चले गए थे. 2023 में आई 'पठान' से उन्होंने ग्रैंड वापसी की. फिल्म इतनी चली कि शाहरुख के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई.

YRF के स्पाय यूनिवर्स की इस फिल्म का दूसरा गाना 'बेशर्म रंग' को लेकर खूब बवाल हुआ. देशभर में नारे लगे, पोस्टर जलाए गए. बात इतनी बढ़ी की मेकर्स को गाने का कुछ हिस्सा काटना पड़ा. मगर 'पठान' की रिलीज़ के बाद पिक्चर सुपरहिट हो गई. देश-विदेश में इसने 1000 करोड़ से ऊपर की कमाई की. अब 'पठान' के दूसरे पार्ट को लेकर चर्चा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल के अंत तक 'पठान 2' फ्लोर पर आ जाएगी. 

वीडियो: शाहरुख खान की फिल्म पठान 2 कैसे बननी चाहिए? जानिए फैन ने क्या बताया?

Advertisement