The Lallantop

पता चल गया 'पठान' से कौन से सीन हटेंगे

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में सेंसर बोर्ड ने 10 कट्स लगवाएं हैं. इन बदलावों में 'बेशर्म रंग' गाने के कुछ सीन्स और कुछ डायलॉग्स को भी रिप्लेस करने का निर्देश दिया है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग'.

फिल्मी दुनिया से जुड़ी छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह समेटकर हम लाते हैं आपके लिए खास सिनेमा शो में. इसे एक साथ एक जगह पर पढ़ भी सकते हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# अक्षय कुमार ने छोड़ दी आनंद एल. राय की 'गोरखा'?

अक्षय कुमार ने 2021 में अपनी फिल्म 'गोरखा' की अनाउंसमेंट की थी. मूवी का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था. लेकिन अब खबर आ रही है कि वो इस प्रोजेक्ट से अलग हो चुके हैं. मूवी में अक्षय मेजर जनरल इयान कार्डोजो के रोल में दिखने वाले थे. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट से नहीं जुड़ना चाहते जिसे लेकर आगे कोई विवाद हो.

Advertisement

# 'पठान' से सेंसर बोर्ड कौन से सीन्स हटवाएगा, पता चल गया

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में सेंसर बोर्ड ने 10 कट्स लगवाएं हैं. इन बदलावों में 'बेशर्म रंग' गाने के कुछ सीन्स और कुछ डायलॉग्स को भी रिप्लेस करने का निर्देश दिया है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में 'रॉ' शब्द को 'हमारे' से, 'लंगड़े-लूले' शब्द को 'टूटे-फूटे' से, 'पीएम' को 'प्रेसिडेंट या मिनिस्टर' से रिप्लेस करने को बोला गया है. साथी ही 'पीएमओ' शब्द को 13 जगह से हटाया जाएगा. वहीं 'अशोक चक्र' को 'वीर पुरस्कार' से, 'मिसेज़ भारतमाता' को 'हमारी भारतमाता' शब्द से रिप्लेस किया जाएगा. 'बेशर्म रंग' गाने से दीपिका के क्लोज़अप शॉट्स को और साइड पोज़ से लिए गए शॉट्स को निकाला जाएगा.

# 'गदर 2' से सनी देओल का फर्स्ट लुक आउट हुआ

Advertisement

ज़ी स्टूडियो ने साल 2023 में आने वाली अपनी फिल्मों और सीरीज़ के फर्स्ट लुक को शेयर किया. जिसमें 'गदर 2' से सनी देओल का फर्स्ट लुक भी रिवील हो गया है. इस फोटो में सनी एक्शन करते दिख रहे हैं. 'गदर 2' में इस बार भी सनी के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा नज़र आएंगे.

# 'कांतारा' के एक्टर ने KGF 2 को माइंडलेस फिल्म कहा

'कांतारा' के एक्टर किशोर ने KGF 2 को माइंडलेस पिक्चर कह दिया है. उन्होंने कहा कि वो KGF 2 जैसी फिल्मों के लिए नहीं बने हैं. इंडिया टुडे से बात करते हुए किशोर ने कहा, ''मुझे नहीं पता ये सही है या गलत लेकिन मैंने KGF 2 नहीं देखी. वो मेरे टाइप का सिनेमा नहीं है. ये तो एक पर्सनल चॉइस है. मैं किसी माइंडलेस मूवी से बेहतर छोटे बजट की छोटी पिक्चर देखना पसंद करूंगा. जो ज़्यादा सक्सेसफुल ना रही हो लेकिन बड़े और सीरियर मैटर पर बनी हो.''

# 'प्रोजेक्ट के', 'पठान' से दीपिका पादुकोण का लुक आया

दीपिका पादुकोण के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' से उनका फर्स्ट लुक आया है. जिसमें दीपिका छोटे बाल में दिख रही हैं. वहीं शाहरुख खान ने 'पठान' फिल्म से दीपिका का पोस्टर शेयर किया. जिसमें दीपिका बंदूक लेकर खड़ी हैं. 

दीपिका को हमारी तरफ से भी जन्मदिन की टोकरी भर बधाई.

#तगड़ा एक्शन सीन शूट करेंगे अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नज़र आएंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने मुंबई के यश राज स्टूडियो के तीन फ्लोर बुक करवाए हैं. जिसमें हाई ऑक्टेन एक्शन सीन्स को शूट किया जाएगा. ये एक टनल के अंदर का सीन होगा. जिसका सेट बनाया जा रहा है.

# सोनू सूद ने अपने वीडियो के लिए रेलवे से मांगी माफी

बीते दिनों सोनू सूद ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. जिसमें वो ट्रेन के दरवाज़े पर लटक कर ट्रैवल करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को री-शेयर करते हुए रेलवे ने सोनू को प्यार से चपत लगाई थी. 

कहा था कि देश उन्हें आदर्श मानता है तो वो ऐसी हरकतें ना करें. ऐसा करना खतरनाक है. अब इसी मामले में सोनू ने रेलवे से माफी मांगी. ट्वीट करके कहा कि वो माफी मांगते हैं इसके लिए. बस वो उन लाखों गरीबों का दर्द महसूस करने के लिए बैठ गए थे जिनकी ज़िंदगी ट्रेन के दरवाज़ों पर गुज़रती है.

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की पठान का ट्रेलर लीक होने की खबर में कितनी सच्चाई?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement