The Lallantop

बॉक्स ऑफिस पर पस्त हो गई 'बॉर्डर 2', अब मेकर्स इसे OTT पर लाएंगे

'बॉर्डर 2' टिकट खिड़की पर वैसी नहीं चल रही जैसी इससे उम्मीद थी, इसी बीच फिल्म के डिजिटल प्रीमियर की ख़बरें आने लगी हैं.

Advertisement
post-main-image
ख़बरें हैं कि 20 मार्च को 'बॉर्डर 2' नेटफ्लिक्स पर आ जाएगी.

Sunny Deol की Border 2 OTT पर कब आएगी? सनी देओल और Akshaye Khanna स्टारर फिल्म Ikka का टीज़र कैसा है? Netflix India की 2026 के upcoming projects की लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज़ हैं? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 20 मार्च को OTT पर आ जाएगी 'बॉर्डर 2'!

'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. अभी इसका थिएट्रिकल रन बाक़ी है, मगर इसके डिजिटल प्रीमियर की ख़बरें आने लगी हैं. न्यूज़ पोर्टल OTT प्ले की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर आ जाएगी. हालांकि अभी मेकर्स और नेटफ्लिक्स ने कोई घोषणा नहीं की है. इसके कलेक्शन की बात करें, तो 12 दिन में इसने 287 करोड़ रुपये की इंडिया नेट कमाई कर ली है.  

Advertisement

# रॉबर्ट पैटिन्सन की 'दी ड्रामा' का ट्रेलर आया

रॉबर्ट पैटिन्सन और ज़ेंडाया स्टारर रोमैंटिक कॉमेडी 'दी ड्रामा' का ट्रेलर आया है. ट्रेलर के मुताबिक शुरुआत में तो ये हल्की-फुल्की रोमैंटिक फिल्म ही मालूम पड़ती है. मगर फिर ज़ेंडाया के किरदार का एक ऐसा राज़ सामने आता है, जो कहानी को विचित्र मोड़ देता है. क्रिस्टोफ़र बॉर्गले के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 3 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# नेटफ्लिक्स ने अनाउंस की 27 नई फिल्में-सीरीज़

Advertisement

नेटफ्लिक्स ने अपने 27 अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लिस्ट जारी है. इनमें कुछ सीरीज़ तो कुछ फिल्में भी हैं. फिल्मों में सबसे चर्चित है सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का'. इसके अलावा सैफ़ अली खान स्टारर 'कर्तव्य', मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडित' और राजकुमार राव की 'टोस्टर' भी नेटफ्लिक्स की आने वाली फिल्मों में शामिल हैं. सीरीज़ में 'फिज़िक्स वाला' के सीईओ अलख पांडे पर बनी 'हैलो बच्चो' और अनिल कपूर-विजय वर्मा की 'फैमिली बिज़नेस' चर्चा में है. 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के मेकर्स का कॉमेडी शो 'चुम्बक' भी इस फेहरिस्त में शामिल है. इसमें नीना गुप्ता, सुमित राघवन और सुमित व्यास ने भी काम किया है.

# सनी-अक्षय खन्ना की फिल्म 'इक्का' का टीज़र रिलीज़

सनी देओल और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म 'इक्का' का टीज़र आया है. सनी देओल इसमें वकील के किरदार में हैं. अक्षय खन्ना नेगेटिव लीड हैं. टीज़र देख कर ये कोर्टरूम ड्रामा फिल्म लग रही है, मगर कुछ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस की झलक भी दिख रही है. फिल्म में संजीदा शेख और तिलोत्तमा शोम भी ज़रूरी किरदारों में हैं. नेटफ्लिक्स की इस फिल्म को सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है.

# सिद्धांत-मृणाल की 'दो दीवाने सहर में' का ट्रेलर रिलीज़

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर 'दो दीवाने सहर में' का ट्रेलर आया है. ये ओल्ड स्कूल रोमैंटिक फिल्म है. अरेंज्ड मैरिज के प्रपोज़ल में दोस्ती और फिर प्रेम कैसे पनपता है, इसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिलती है. ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस ने मिलकर ये फिल्म बनाई है. इसमें इला अरुण, संदीपा धर, आएशा रज़ा और अचिंत कौर भी ज़रूरी किरदारों में हैं. रवि उद्यावर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 20 फरवरी को रिलीज़ होगी.

# 400 करोड़ है नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'मां वंदे' का बजट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'मां वंदे' की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है. मेकर्स की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक़ इसका पहला शेड्यूल पूरा हो गया है. अब इसकी शूटिंग कश्मीर में होगी. न्यूज़ पोर्टल 123 तेलुगु के मुताबिक़ इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये है. ये फिल्म ARRI एलेक्सा 265 कैमरे से शूट की जा रही है. पॉपुलर सीरीज़ 'गेम ऑफ थ्रोन्स' भी इसी पर शूट हुई थी. इसमें पीएम मोदी का किरदार मलयालम एक्टर उन्नी मुकुंदन निभा रहे हैं. पीएम की मां स्वर्गीय हीरा बेन का रोल रवीना टंडन कर रही हैं. 'बाहुबली' के सिनेमैटोग्राफर KK सेंथिल कुमार इसके DOP हैं. KGF और 'सलार' वाले रवि बसरूर इसका म्यूजिक तैयार कर रहे हैं. और क्रांति कुमार CH इसके डायरेक्टर हैं. 

वीडियो: 'बॉर्डर 2' की कमाई 300 करोड़ पार, मगर मेकर्स की चिंता बढ़ गई?

Advertisement