The Lallantop

अनिल कपूर-श्रीदेवी की फ़िल्म मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनने वाला है

बोनी कपूर ने कहा है: "आपको अचंभा नहीं होना चाहिए, अगर इस पर जल्द ही काम शुरू हो जाए"

Advertisement
post-main-image
मिस्टर इंडिया भारतीय इतिहास की एक कल्ट फ़िल्म है

बोनी कपूर को हम सभी प्रोड्यूसर के तौर पर जानते हैं. पर अब वो अपना ऐक्टिंग डेब्यू करने के लिए भी तैयार हैं. वो रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की आने वाली फ़िल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' से डेब्यू करने जा रहे हैं. इसे लव रंजन डायरेक्ट कर रहे हैं. खैर, असली खबर ये नहीं है. कुछ और और है. पिंकविला को दिए हालिया इंटरव्यू में उन्होंने एक बड़ी बात स्वीकारी है. ये बात जानकर 'मिस्टर इंडिया' फ़िल्म के फैन खुशी से उछल पड़ेंगे. दरअसल उन्होंने अनिल कपूर-श्रीदेवी स्टारर फ़िल्म का सीक्वल बनाने की बात कही है. उन्होंने कहा: 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मैं मिस्टर इंडिया 2 बनाऊंगा. आपको इस पर अचंभा नहीं होना चाहिए कि इस पर जल्द ही काम शुरू हो.

उन्होंने इसी में ये भी जोड़ा कि लोग 'नो एंट्री', 'वांटेड' और 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल की मांग भी करते हैं.  

Advertisement

बोनी ने ये भी कहा:

कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो 'हम पांच' को दोबारा बनाने की बात करते हैं. मेरी कुछ फिल्में पहले ही दोबारा बन चुकी हैं या उनका सीक्वल बनाया गया है. मैं इनमें से 'पोंगा पंडित' और 'वो सात दिन' के बारे में जानता हूं. हमारी कुछ पुरानी स्लेट की फिल्में हैं, जिनको अलग तरह से बड़े प्रोडक्शन स्केल पर बनाया गया है.

अपनी डेब्यू ऐक्टिंग फ़िल्म 'तू झूठी मैं मक्कार'  पर बात करते हुए बोनी कपूर ने बताया कि वो कैसे पहले ये फ़िल्म रिजेक्ट करने वाले थे. पर डायरेक्टर लव रंजन ने उन्हें इसके लिए कंविन्स किया.

Advertisement

मैं फ़िल्म रिजेक्ट करने वाला था, पर लव ने मुझे मनाया. ये मेरे लिए बहुत बेहतरीन अनुभव रहा. मैं खुश हूं कि मैंने ऐक्टिंग में भी अपने हाथ आजमाए. मुझे उम्मीद है कि लोगों को फ़िल्म पसंद आएगी. ये बहुत एंटरटेनिंग मूवी है.

 

वीडियो: श्रीदेवी की वजह से बोनी कपूर ने प्रिया प्रकाश की नई फिल्म को लीगल नोटिस भेज दिया

Advertisement