The Lallantop

"लोग इतने वेल्ले हैं..." -'अल्फा' के सेट पर आलिया से झगड़े पर क्या बोले बॉबी देओल?

दावा किया गया कि बॉबी देओल की नाराज़गी देख आदित्य चोपड़ा ने उन्हें एक और मूवी ऑफर कर दी थी. बॉबी ने इसका भी जवाब दिया.

Advertisement
post-main-image
बॉबी देओल के 'अल्फा' वाले कैरेक्टर ने 'वॉर 2' में भी कैमियो किया था.

Bobby Deol के कमबैक फेज़ ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे बिज़ी एक्टर्स में से एक बना दिया है. Animal और Bads of Bollywood के बाद वो Bandar और Jana Nayagan में दिखेंगे. इसके अलावा उनके खाते में YRF Spy Universe की Alpha भी है. इसमें वो Alia Bhatt के सामने एक विलन के रोल में नज़र आएंगे. कुछ महीने पहले खबर आई थी कि इस मूवी के सेट पर दोनों एक्टर्स के बीच काफी अनबन हो गई थी. इसे लेकर सोशल मीडिया पर भी काफी हो-हल्ला मचा. लेकिन बॉबी ने खुद इन अफ़वाहों पर पानी फेर दिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# आलिया और बॉबी देओल की तकरार पर क्या कहा गया?

अफ़वाह थी कि आलिया 'अल्फा' की शूटिंग के दौरान फिल्म की कहानी और किरदारों को लेकर काफी अड़ंगा डाल रही थीं. इस दौरान वो अपने साथ-साथ बॉबी और शरवरी के रोल्स में भी काट-छांट करवा रही थीं. दावा किया गया कि बॉबी उनके इनवॉल्वमेंट से नाराज़ हो गए थे. उनका मानना था कि आलिया के दखल के कारण उनके कैरेक्टर का इम्पैक्ट घट रहा है. जब उन्होंने इस मुद्दे को अड्रेस किया तो आलिया काफी नाराज़ हो गईं. उन्होंने सेट पर बॉबी से दूरी बनानी शुरू कर दी. उस दौरान ये भी कहा गया कि मामला बढ़ता देख मेकर्स ने बॉबी को एक दूसरी फिल्म भी ऑफर की थी. लेकिन इन बातों में कितनी सच्चाई है, इसका जवाब बॉबी देओल ने हालिया इंटरव्यू में खुद दे दिया.

Advertisement

# बॉबी ने आलिया भट्ट पर क्या कहा?

बॉबी इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'बंदर' का प्रमोशन कर रहे हैं. इस दौरान वो रजत शर्मा के शो 'आप की अदालत' में गए. वहां उनसे 'अल्फा' के सेट पर आलिया के साथ हुई लड़ाई-झगड़े की खबरों पर सवाल किया गया. इस पर बॉबी ने साफ शब्दों में कहा,

"किसी ने मुझे भी इस खबर का स्क्रीनशॉट भेजा. लोग इतने वेल्ले हैं कि कुछ भी लिखकर बना देते हैं. मैंने अभी रणबीर कपूर के साथ एनिमल की. फिर मुझे पता चला कि मुझे आलिया भट्ट के साथ एक और फिल्म ऑफर हुई है. मुझे लगा कि ये हो क्या रहा है मेरे साथ. दोनों मेरे फेवरेट एक्टर्स हैं. दोनों के साथ काम करने मिल रहा मुझे."

Advertisement

# क्या आदित्य चोपड़ा ने बॉबी देओल को दूसरी फिल्म ऑफर की?

बॉबी ने आगे कहा,

"सबसे पहली बात, आलिया काफी अच्छी एक्ट्रेस है. काफी प्रोफेशनल और मेहनती भी. फाइट सीक्वेंस वगैरह के लिए खूब तैयारी करती हैं. इसलिए मुझे समझ नहीं आया कि किसने क्या सोचकर ये लिखा. एक ने तो ये भी कहा कि बॉबी इतना नाराज़ था कि आदित्य चोपड़ा ने उसे एक और फिल्म ऑफर कर दी. मैं जगह-जगह जाकर लोगों को सफ़ाई नहीं दे सकता. लेकिन इन बातों में कुछ भी सच्चाई नहीं है. इस तरह की अफवाहें ज्यादातर इंस्टाग्राम के कारण उड़ती हैं. लेकिन वहां 90 परसेंट कहानियां सच नहीं होतीं."

जहां तक 'अल्फा' की बात है, इसे 'द रेलवे मैन' सीरीज़ बनाने वाले शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है. ये 'टाइगर', 'पठान' और 'वॉर' वाली YRF स्पाय यूनिवर्स का अगला चैप्टर है. हालांकि इस बार मेकर्स ने प्लॉट में काफी बदलाव किया है. पिछली फिल्में कहीं-न-कहीं भारत-पाकिस्तानी की दोस्ती से कनेक्ट हो जाती थी. लेकिन 'अल्फा' में ऐसा नहीं होगा. इसमें आलिया एक ऐसे असैसिन के रोल में होंगी, जिसे बचपन से ही एक खतरनाक किलिंग मशीन की तरह तैयार किया गया है. ये बेसिकली आलिया के किरदार की ओरिजिन स्टोरी होगी. इस फिल्म में आलिया के साथ शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नज़र आएंगे. पहले ये फिल्म 13 जुलाई को रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड थी. मगर रिपोर्ट्स हैं कि मेकर्स ने ये फिल्म प्रीपोन कर दी है. अब ये 13 के बजाय 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

वीडियो: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में 'अल्फा' प्रमोट करने गई आलिया भट्ट ट्रोल क्यों हुई?

Advertisement