The Lallantop

अजय देवगन अपनी अगली फिल्म में इंडियन एयर फोर्स विंग कमांडर का रोल करने जा रहे हैं

वो अफसर, जिसने युद्ध के बीच लोकल लोगों की मदद से एयरपोर्ट की मरम्मत की थी.

Advertisement
post-main-image
अजय देवगन स्टारर इस फिल्म को अभिषेक दुधैया डायरेक्ट करेंगे.
'टोटल धमाल' के बाद अजय देवगन एक बार फिर से सीरियस सिनेमा की ओर लौट रहे हैं. फिल्म का नाम होगा 'भुज- दी प्राइड ऑफ इंडिया'. इंडिया-पाकिस्तान तनातनी में पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन खासे चर्चा में रहे थे. अजय अपनी अगली फिल्म में जो किरदार निभाने जा रहे हैं, वो भी एयर फोर्स विंग कमांडर का ही है. बस दौर और माहौल अलग है. फिलहाल ये फिल्म सिर्फ अनाउंसमेंट वाले स्टेज में है, इसलिए इससे जुड़ी ज़्यादा बातें बाहर नहीं आई हैं. लेकिन जितनी हैं, वो भी कुछ कम नहीं है. क्या हैं वो बातें हम नीचे जानेंगे.
1) 'भुज- दी प्राइड ऑफ इंडिया' में अजय देवगन एयर फोर्स विंग कमांडर विजय कार्निक का रोल करने जा रहे हैं. ये फिल्म इंडिया-पाकिस्तान के बीच हुए 1971 वॉर के पीरियड में बेस्ड है. इस युद्ध वाले माहौल में गुजरात के भुज एयरपोर्ट को चालू रखने की जिम्मेदारी विजय के पास थी. लेकिन पाकिस्तान से हो रही भारी बमबारी की विजय से भुज का एयर स्ट्रिप बर्बाद हो गया था. एयर स्ट्रिप का मतलब होता है, एक खास हिस्सा, जहां प्लेन उतरते हैं. और जहां से उड़ान भरते हैं, उसे रनवे कहा जाता है. भुज एयरपोर्ट भारतीय एयर फोर्स के लिए जरूरी पोर्ट था. इसलिए विजय ने 50 एयर फोर्स के अफसरों और 60 अन्य सिपाहियों के साथ स्ट्रिप को ठीक करने की बात सोची. ये काम जल्दी से जल्दी होना था. जितने ज़्यादा लोग होंगे, उतना जल्दी काम होगा. इसलिए उन्होंने आसपास के गांव की महिलाओं से गुज़ारिश की, कि वो एयर स्ट्रिप बनाने में उनकी मदद करें. इसके बाद 300 महिलाओं ने भारतीय सेना की मदद उस स्ट्रिप को ठीक करने में की.
2) विजय की इसी कहानी पर फिल्म बन रही है. इस घटना के बारे बात करते हुए विजय ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि वो लोग युद्ध कर रहे थे, ऐसे में अगर किसी भी सिविलियन महिला की जान चली जाती, तो ये बड़ा नुकसान होता. लेकिन उन्होंने वो डिसीज़न लिया और ये काम कर गया. विजय ने महिलाओं को ये चीज़ बता दी थी कि अगर हमला हो, तो उससे कैसे बचना है या कहां छुपना है. और उन महिलाओं ने उनके निर्देशों का पालन किया.
एयर स्ट्रिप ये वाला होता है.
एयर स्ट्रिप ये वाला होता है.

3) फिल्म में फिलहाल अजय देवगन की ही कास्टिंग सामने आई है. हालांकि वॉर बेस्ड फिल्मों में कई कलाकारों के काम करने का स्पेस होता है. इस फिल्म में उन किरदारों को कौन सा एक्टर निभाने वाला है, इस बारे में अभी तक कुछ ऑफिशियल नहीं है. अजय इससे पहले पुलिसवाले (सिंघम) और आर्मी अफर (ज़मीन) का रोल कर चुके हैं लेकिन ये पहली फिल्म होगी जिसमें वो एयर फोर्स ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे.
फिल्म 'जमीन' और 'गंगाजल' के किरदारों में अजय देवगन.
फिल्म 'जमीन' और 'गंगाजल' के किरदारों में अजय देवगन.

4) इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं अभिषेक दुधैया. काफी समय से एंटरटेनमेंट बिज़नेस में हैं. बीसियों टीवी सीरियल डायरेक्ट कर चुके हैं. जिनमें से 'एहसास', 'अग्निपथ' और 'सिंदूर तेरे नाम का' चर्चित रहीं. इसके अलावा अभिषेक खालिस्तानियों से लड़ने वाली पंजाब की शौर्य चक्र विजेता आमरिक कौर पर फिल्म बना रहे हैं. आमरिक ने अपने पति की मौत का बदला लेने के लिए 18 खालिस्तानी मिलिटेंटों को मारा था.
5) आने वाले दिनों में अजय देवगन 'तानाजी- दी अनसंग वॉरियर', 'दे दे प्यार दे' और एस.राजामौली की फिल्म 'आर. आर. आर.' में नज़र आने वाले हैं. अगर लेटेस्ट वाली को जोड़ लें, तो आने वाली चार में से तीन फिल्मों में अजय देवगन भूषण कुमार उर्फ टी-सीरीज़ के साथ काम कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी और रिलीज़ डेट का अभी कुछ पता नहीं है.


वीडियो देखें: इस फिल्म में राम्या कृष्णन को एक सीन को शूट करने के लिए 37 रिटेक्स लेने पड़े

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement