Akshay Kumar-Priyadarshan की धाकड़ जोड़ी 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापस लौटी और पहले ही सोमवार को पस्त हो गई. जी हां, Bhooth Bangla मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हो गई है. वो भी ऐसी कि ये उस दिन बमुश्किल 10 करोड़ रुपये कमा पाई. ये कमाई भी केवल डोमेस्टिक नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड मार्केट की है. भारत में तो फिल्म सोमवार को डबल डिजिट तक भी नहीं पहुंच पाई.
अक्षय-प्रियदर्शन 'भूत बंगला' लेकर 16 साल बाद साथ लौटे, मगर मंडे टेस्ट में ही बुरी तरह फेल हो गए
'भूत बंगला' पहली सोमवारी को दुनियाभर में 11 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई.


सिनेमा की भाषा में रिलीज़ के बाद आने वाले पहले सोमवार को मंडे टेस्ट कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि वीकेंड के बाद लोग दफ्तर और स्कूल-कॉलेज लौटने लगते हैं. ऐसे में किसी भी मूवी के कलेक्शन में गिरावट आना लाज़िमी है. मगर 'भूत बंगला' के केस में ये कमाई वीकेंड की तुलना में लगभग 20 करोड़ रुपये तक घट गई है. सैकनिल्क के मुताबिक, रविवार को फिल्म ने 27.37 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं फर्स्ट मंडे में ये केवल 7.97 करोड़ रुपये ही कमा सकी. ये सीधे-सीधे 70.9 परसेंट का डाउनफॉल है, जो किसी भी मूवी के लिए खतरे की सबसे बड़ी घंटी है. ‘भूत बंगला’ की अब तक की कमाई कुछ ऐसी रही है,
डे ज़ीरो (पहला गुरुवार) - 4.50 करोड़ रुपये
पहला दिन (पहला शुक्रवार) - 14.70 करोड़ रुपये
दूसरा दिन (पहला शनिवार) - 22.80 करोड़ रुपये
तीसरा दिन (पहला रविवार) - 27.37 करोड़ रुपये
चौथा दिन (पहला सोमवार) - 7.97 करोड़ रुपये
टोटल: 77.34 करोड़ रुपये (डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन)
यानी रिलीज़ के पहले सोमवार तक 'भूत बंगला' ने भारत में ग्रॉस 77.34 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस दौरान मूवी ने ओवरसीज़ मार्केट से 29 करोड़ रुपये छापे. दोनों को जोड़ दें तो फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ग्रॉस 106.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. दूसरे शब्दों में कहें तो फिल्म 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले चुकी है. पर क्या अक्षय और प्रियदर्शन के लिए इतना भर काफी है? जवाब है- ‘नहीं’.
हम ये बात क्यों कह रहे, इसके लिए आपको फिल्म के वीकेंड कलेक्शन के नंबर्स जानने होंगे. बता दें कि 16 अप्रैल के पेड प्रिव्यू से लेकर फर्स्ट संडे तक 'भूत बंगला' ने 95.87 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं सोमवार को इसने वर्ल्डवाइड केवल 10.47 करोड़ रुपये जोड़े. इतने पैसे यदि ये मूवी केवल भारत में कमाती, तो हम उसे एक ठीक-ठाक नंबर मानते. मगर दुनियाभर में केवल इतना कमा पाना, वो भी तब, जब इसका किसी बड़ी फिल्म से क्लैश नहीं हो रहा, काफी खराब आंकड़ा है.
वीडियो: CBFC ने अक्षय कुमार की Bhooth Bangla में 5 कट्स बताए, Priyadarshan ने 63 लगा दिए






















