The Lallantop

दिवाली पर 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' का क्लैश पक्का

खबरें थीं कि Bhool Bhulaiyaa 3 को दिवाली से प्रीपोन करके दशहरा पर रिलीज़ किया जा सकता है. मगर अब दोनों फिल्में दिवाली पर ही रिलीज़ होंगी.

Advertisement
post-main-image
‘भूल भुलैया 3’ में इस बाद विद्या बालन की वापसी हुई है.

Kartik Aaryan की Bhool Bhulaiya 3 और Rohit Shetty की Singham Again का क्लैश कंफर्म हो गया है. पहले रिपोर्ट्स थीं कि ‘भूल भुलैया 3’ दशहरा के मौके पर आ सकती है. कुछ खबरों में ये भी दावा किया गया कि मेकर्स ‘सिंघम अगेन’ को पोस्टपोन कर सकते हैं. क्योंकि एक ही वीकेंड पर दो बड़ी फिल्मों के आने से सबको नुकसान होगा. मगर अब पता चला है कि दोनों में से कोई भी पक्ष आगे-पीछे हटने को तैयार नहीं है. दोनों ही फिल्मों की शूटिंग पूरी हो चुकी है. पोस्ट-प्रोडक्शन पर जोरों-शोरों से काम चल रहा है. ताकि फिल्म को दिवाली तक रेडी किया जा सके.     

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिंकविला में सूत्रों के हवाले से छपी रिपोर्ट में बताया गया कि ‘भूल भुलैया 3’ का शूट पूरा हो चुका है. कार्तिक आर्यन और विद्या बालन की कुछ फोटोज़ भी बाहर आई हैं. ये दोनों लोग फिल्म के पोस्टर शूट के लिए पहुंचे थे. इसके अलावा ‘भूल भुलैया 3’ के मेकर्स ने एक टीज़र भी तैयार कर लिया है. जिसे जल्द ही रिलीज़ किया जाएगा. इसी टीज़र के साथ 45 दिनों का मार्केटिंग कैंपेन शुरू होगा. 

सूत्र ने आगे बताया कि 'भूल भुलैया 3' इस फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म है. सूत्र ने कहा,

Advertisement

“स्क्रिप्ट में दिवाली से जुड़े कई एलिमेंट हैं. यही वजह है कि मेकर्स दिवाली के समय ही इस हॉरर कॉमेडी को थिएटर्स में लाना चाहते हैं.”

प्लस अभी मार्केट में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की मजबूत डिमांड है. इसका अंदाज़ा आप टिकट खिड़की पर ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ की परफॉरमेंस से लगा सकते हैं. ‘स्त्री 2’ तो हिंदी सिनेमा इतिहास की सबसे कमाऊ फिल्म बनने की राह पर है. ऐसे में मेकर्स को ‘भूल भुलैया 3’ से भी काफी उम्मीदें होंगी. क्योंकि इस फ्रैंचाइज़ की पिछली दोनों फिल्में सफल रही हैं. ‘भूल भुलैया 2’ पैंडेमिक बाद पहले सक्सेसफुल फिल्म रही थी. जिसने देशभर से 180 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई की थी. ऐसे में फ्रैंचाइज़ की तीसरी किश्त को मेकर्स ने और बड़े लेवल पर बनाया है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित, राजपाल यादव और संजय मिश्रा जैसे एक्टर्स नज़र आएंगे. ‘भूल भुलैया 3’ को अनीस बज़्मी ने डायरेक्ट किया है.

‘सिंघम अगेन’ को लेकर ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि फिल्म को पोस्टपोन किया जा सकता है. इसलिए क्योंकि फिल्म का काम दिवाली तक पूरा नहीं हो सकेगा. मगर आज ही तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया कि ‘सिंघम अगेन’ दिवाली पर ही आएगी. रिलीज़ डेट की घोषणा जल्द ही की जाएगी. ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग भी निपट चुकी है. फिल्म में VFX का काम ज़्यादा है, इसलिए मेकर्स उस पर जुटे हुए हैं. ‘सिंघम अगेन’ भी अपनी फ्रैंचाइज़ की सबसे बड़ी फिल्म है. 

Advertisement

इस फिल्म में अजय देवगन के साथ दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. इसे 250 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया गया है. ‘सिंघम अगेन’ को रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है.
 

वीडियो: ‘भूल भुलैया’ के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन भारत के इस अंधविश्वास पर फिल्म लाएंगे

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement