The Lallantop

हनी सिंह के ग्रुप से अलग होते हुए बादशाह ने अपने आखिरी मैसेज में क्या लिखा था?

Badshah ने बताया कि साल 2016 में वो Yo Yo Honey Singh से मिलने भी गए थे. लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया.

Advertisement
post-main-image
बादशाह ने बताया कि हनी सिंह से अलग होने के बाद उनका करियर चमक गया.

हाल ही में Badshah ‘द लल्लनटॉप’ के प्रोग्राम ‘गेस्ट इन द न्यूज़रूम’ में बतौर गेस्ट आए थे. वहां उन्होंने Yo Yo Honey Singh पर बात की. दोनों ने साथ में Get Up Jawani नाम का गाना किया था. बादशाह ने बताया कि उसके बाद वो हनी सिंह से अलग हो गए थे. इस बारे में कहा,    

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जब वो एल्बम हिट हुई, तो उनको ये हुआ कि उनका करियर बढ़ रहा है और सब कुछ सेकेंडरी हो गया. तो फिर शोज़ पर जाने लग गए. मैं भी उनके एक शो पर गया था.  उसके बाद मुझे लग गया कि यहां कुछ नहीं है. वक्त बर्बाद हुआ है. खुद ही कुछ करना पड़ेगा. फिर इस बार मैं अलग हो गया. फिर उनका मैसेज आया कि एक शो है, आ जाइएगा. मैंने कहा कि सर, नहीं. वो लास्ट मैसेज था. ये 2012 की बात है. 

बादशाह से पूछा गया कि वो हनी सिंह से आखिरी बार कब मिले थे. उन्होंने बताया,

Advertisement

दिल्ली में एक दिवाली पार्टी थी. एक हमारे भइया हैं जो शोज़ करवाते हैं, नितिन भइया. उनकी दिवाली पार्टी में हम मिले थे. ये दो-तीन साल पहले की बात है. हम बहुत प्यार से मिले. मैंने उनसे पूछा कि तबियत कैसी है. घर पर सब कैसे हैं. उससे पहले मैं 2016 में मिर्ची म्यूज़िक अवॉर्ड्स में उनसे मिलने गया था, जब मुझे पता चला कि उनकी तबियत ठीक हो गई है. तब वो मुझसे नहीं मिले. मैं उनके रूम में गया. तब शायद उनके मैनेजर बॉबी थे. मैंने उनसे कहा कि मैं पाजी से मिलने आया हूं. तब वो मुझसे मिले नहीं. मैंने 15-20 मिनट उनका इंतज़ार भी किया. लेकिन वो नहीं आए. 

बादशाह आगे कहते हैं कि हनी सिंह से अलग होने के बाद उनका सफर बहुत बढ़िया रहा. वो उस समय चंडीगढ़ में नौकरी कर रहे थे. दिल्ली आए और Indeep Bakshi के साथ मिलकर Saturday Saturday गाना बनाया. ये बहुत चला. उसके बाद बादशाह ने साल 2014 में दिलजीत दोसांझ के साथ Proper Patola नाम का गाना बनाया. वो कहते हैं कि उसके बाद उन्हें पीछे मुड़कर देखने की ज़रूरत नहीं हुई.            
 

वीडियो: गेस्ट इन दी न्यूजरूम: बादशाह ने हनी सिंह से लड़ाई और माफिया मुंडीर, अंग्रेज़ी बीट-ब्राउन रंग गानों को लिखने वाले विवाद पर दिया जवाब

Advertisement

Advertisement