Eid 2024 पर Bade Miyan Chote Miyan और Maidaan के बीच बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है. यानी Akshay Kumar और Tiger Shroff के सामने Ajay Devgn की फिल्म उतरेगी. BMC जहां एक एक्शन फिल्म है, तो 'मैदान' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है. इन दो फिल्मों के टकराव को अक्षय बनाम अजय की तरह देखा जा रहा है. अब इस टकराव पर BMCM के प्रोड्यूसर Vashu Bhagnani ने बात की है. उनका कहना है कि उन्होंने BMCM की रिलीज डेट पहले अनाउंस कर दी थी. जबकि ‘मैदान’ बाद में मैदान में उतरी.
'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' के क्लैश पर बोले, BMCM के प्रोड्यूसर- 'हमने फिल्म पहले अनाउंस की थी'
Akshay Kumar और Tiger Shroff की Bade Miyan Chote Miyan के साथ Ajay Devgn की Maidaan रिलीज होने जा रही है. इस क्लैश पर BMCM के प्रोड्यूसर ने आपत्ति ज़ाहिर की है.

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक प्रोड्यूसर वाशु भगनानी ने दोनों फिल्मों के क्लैश पर कहा-
"हमने हमारी फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान पहले कर दिया था. मैं तो यही चाहता हूं कि सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करें, जिससे हमारी फिल्म इंडस्ट्री का हाल सही रहे."
ये पहला मौका नहीं है जब अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में एक-साथ रिलीज़ हो रही हैं. इससे पहले भी टिकट खिड़की पर इनका टकराव हो चुका है. 1998 में 'प्यार तो होना ही था' और 'अंगारे' एक-साथ सिनेमाघरों में लगी थीं. जबकि साल 2000 में अक्षय कुमार की 'धड़कन' की टक्कर अजय देवगन की 'दीवाने' से थी. फिर 2022 में भी फिल्म 'थैंक गॉड' और 'राम सेतु' का बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ था.
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के डायरेक्टर अली अब्बास जफर हैं. जो इससे पहले 'टाइगर जिंदा है', 'सुल्तान', 'भारत', 'ब्लडी डैडी', 'मेरे ब्रदर की दुल्हन' और 'गुंडे' जैसी फिल्में बना चुके हैं. इस फिल्म को दुनिया के चार अलग-अलग देशों के 15 लोकेशंस पर शूट किया गया है. इस हाई ऑक्टेन एक्शन फिल्म का बजट करीब 350 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. जो कि इसे अक्षय के करियर की सबसे मंहगी फिल्म बनाती है. फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और अलाया एफ जैसे एक्टर्स भी नज़र आएंगे.
वहीं 'मैदान' को अमित रविन्द्रनाथ शर्मा ने डायरेक्ट किया है. जिन्होंने इससे पहले ‘बधाई हो’ बनाई थी. ‘मैदान’ की कहानी 1952 से 1962 के बीच घटती है. जिसे भारतीय फुटबॉल का गोल्डन पीरियड कहा जाता था. फिल्म में अजय देवगन तब की भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे सैय्यद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आने वाले हैं. 'मैदान' में अजय देवगन के अलावा प्रियमणि और गजराज राव भी दिखेंगे.
इन दोनों ही फिल्मों की रिलीज़ डेट अनाउंस नहीं हुई है. फिलहाल इन्हें ईद 2024 रिलीज़ कहकर बुलाया जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ‘मैदान’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में लगेगी. वहीं ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज़ डेट 10 या 12 अप्रैल बताई जा रही है. BMCM की ऑफिशियल रिलीज़ डेट ट्रेलर रिलीज़ के समय बताई जाएगी. फिल्म का ट्रेलर 26 मार्च को रिलीज़ होना है.
वीडियो: अजय देवगन की 'मैदान' के मेकर्स का बड़ा दांव, रिलीज से पहले ही दिखा दी












