The Lallantop

आतिफ असलम पर फैन ने पैसे लुटाए, उन्होंने शो रोका और दिल लूटने वाला काम कर दिया

आतिफ असलम अमेरिका में अपना शो परफॉर्म कर रहे थे. उस दौरान भीड़ में एक फैन ने उन पर नोट उछाले. आतिफ ने स्टेज पर गिरे उन पैसों को छुआ तक नहीं.

Advertisement
post-main-image
आतिफ असलम अमेरिका में एक शो कर रहे थे. उसी दौरान ये वाकया हुआ.

Pakistani Singer Atif Aslam का एक वीडियो वायरल हो रखा है. उसे देखने के बाद जनता एकजुट होकर उनकी तारीफों के कसीदे पढ़ रही है. वीडियो में दिखता है कि आतिफ पर नोट लुटाए गए. जवाब में आतिफ ने कुछ ऐसा किया कि सभी के दिल लूट लिए. दरअसल आतिफ अमेरिका में परफॉर्म कर रहे थे. उसी कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर किसी फैन ने उन पर नोट उछाले. आतिफ ने फौरन अपना हाथ उठाया. अपने बैंड की परफॉरमेंस रुकवा दी. आतिफ पैसे फेंकने वाले शख्स से कहते हैं,       

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मेरे दोस्त, मेरे दोस्त, आप वापस आइए और इस पैसे को दान कर दीजिए. ये पैसे की तौहीन है प्लीज़.  

आतिफ के इस वीडियो के बाद जनता उन पर भरपूर प्यार लुटा रही है. एक यूज़र ने लिखा,

Advertisement

मुझे कितना अच्छा लगा कि उन्होंने पैसों को छूने तक से मना कर दिया. 

एक यूज़र ने लिखा,

द मैन, द मिथ, द लिजेंड. 

Advertisement

एक यूज़र ने लिखा, 

एक असली जेंटलमैन. उन्हें बिना लोगों को ऑफेंड किए सबक सिखाना आता है. 

एक यूज़र ने लिखा,

ये ऐसे लेवल पर बात कर रहे हैं जिसकी कल्पना करना भी कुछ लोगों के लिए मुश्किल है. वो यहां गलत नहीं हैं और ना ही किसी को शर्मिंदा करने की कोशिश कर रहे हैं. इसे कहते हैं अच्छे संस्कार. 

लोग आतिफ की तारीफ कर रहे थे कि कैसे उन्होंने फैन की बेइज्ज़ती करने की कोशिश नहीं की. ना ही उस शख्स को डांटा. उन्होंने बस प्यार से ये समझाया कि पैसे का अपमान करना सही नहीं है. इसे उठाकर डोनेट कर दीजिए. आतिफ की तारीफ में लोगों ने इंडिया-पाकिस्तान भुला दिया. कुछ भारतीय फैन्स ने लिखा कि आतिफ को फिर से यहां काम करने दिया जाए. बता दें कि बीती 17 अक्टूबर को बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक पिटिशन खारिज कर दी. उस पिटिशन में पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स के इंडिया में काम करने पर पूरी तरह रोक लगाने की मांग की गई थी. 

कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि खुद को देशभक्त साबित करने के लिए किसी दूसरे देश का विरोध करना ज़रूरी नहीं. उन्होंने कहा कि जिस इंसान का दिल साफ है, वो अपने देश में ऐसी ऐक्टिविटी को प्रमोट करेगा, जिससे शांति और प्रेम फैले. पिटिशन में मांग की गई थी कि कोई भी भारतीय कंपनी या शख्स किसी पाकिस्तानी कलाकार की किसी भी प्रकार से सर्विस ना ले. फ़ैज़ अनवर कुरेशी नाम के शख्स ने ये पिटिशन दायर की थी जिसे कोर्ट ने रिजेक्ट कर दिया है.                   

वीडियो: पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम ने कश्मीर पर ट्वीट किया और लताड़े गए

Advertisement