The Lallantop

अनुराग कश्यप ने फिर की शाहरुख की तारीफ़, कहा: "इतना सब होने के बावजूद भी SRK शांत रहे"

इससे पहले 'पठान' देखकर अनुराग ने कहा था: "शाहरुख इतना हसीन पहले कभी नहीं लगा."

Advertisement
post-main-image
अनुराग कश्यप और शाहरुख खान

आजकल अनुराग कश्यप शाहरुख खान को लेकर काफी सकारात्मक स्टेटमेंट दे रहे हैं. इससे पहले उन्हें 'पठान' में शाहरुख बहुत पसंद आए थे. अब उन्होंने शाहरुख को ‘रीढ़ का सबसे मजबूत आदमी’ कहा है. उन्होंने शाहरुख की इस बात को लेकर भी तारीफ़ की है कि वो इतनी भयानक आलोचना के बीच शांत रहे. उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में आए तूफान में भी वो स्थिर रहे. मिड डे को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जनता सिनेमा की तरफ और सिनेमा में लौट रही है. लोग स्क्रीन के सामने डांस कर रहे हैं. उनमें फिल्म को लेकर काफ़ी उत्साह है. ये उत्साह देखकर खुशी होती है. ये उल्लास कहीं खो गया था. ये सोशियो-पॉलिटिकल उल्लास भी है और एक सशक्त बयान भी.

यहां सोशियो-पॉलिटिकल वाली बात इसलिए भी ज़रूरी है क्योंकि 'पठान' का भयंकर बॉयकॉट हुआ. इससे पहले हमने आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' का भी बहिष्कार होते हुए देखा था. 'पठान' को लेकर तो आए दिन खबरें आती रहती हैं कि कहीं फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं, तो कहीं पोस्टर जलाए जा रहे हैं. यानी जनता फिल्म देखकर बॉयकॉट कल्चर को अपने से दूर ढेल रही है. खैर, अनुराग ने आगे शाहरुख और उनके इर्दगिर्द बुने गए कैंसिल कल्चर पर भी बात की. अनुराग ने कहा:

Advertisement

सबसे मजबूत रीढ़ का आदमी. साथ ही सबसे ज़्यादा लचीला और सत्यनिष्ठ भी, जो इतना सब होने के बावजूद भी शांत रहा. उसने अपने काम के ज़रिए स्क्रीन पर बोला. ये बहुत खूबसूरत है. शाहरुख स्क्रीन पर खूब ज़ोरदार बोले. वो सिखाते हैं, 'अपने काम से बोलो, फालतू का मत बोलो.' वो जो हैं, आप देख सकते हैं वो ऐसे क्यों हैं!

इससे पहले भी जब अनुराग 'पठान' देखकर आए थे, उन्होंने फिल्म की सफलता के मायने समझाए थे.

मैं शायद 'पठान' जैसी फिल्म न बना पाऊं, पर मैं चाहता हूं 'पठान' चले. शाहरुख की सफलता मेरे लिए बहुत मायने रखती है. हम ऐसी ही बड़ी फिल्मों के कारण अब तक बने हुए हैं. 

Advertisement

उन्होंने शाहरुख की तारीफ़ में कहा था:

शाहरुख खान इतना हसीन, इतना सुंदर पहले कभी नहीं लगा. हम तो उसको देखने आए थे. और दिल खुश हो गया. और इतना खतरनाक ऐक्शन है, शाहरुख के लिए पहली बार ऐसा रोल है. मुझे नहीं लगता उन्होंने इससे पहले इस तरह का ऐक्शन किया है. क्या बॉडी बनाई है.

आजकल अनुराग कश्यप अपनी फिल्म 'ऑलमोस्ट प्यार विथ डीजे मोहब्बत' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. ये एक जेन ज़ी लव स्टोरी है. इसमें अलाया एफ और करन मेहता लीड रोल में हैं. इसमें विकी कौशल का भी छोटा-सा कैमियो है. फिल्म 3 फरवरी को रिलीज़ हो रही है.

दूसरी ओर शाहरुख खान ने अलग जलवा काट रखा है. तमाम विवादों के बीच 'पठान' पैसा छापने की मशीन बनी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन ही कमाई का आंकड़ा 200 करोड़ के पार चला गया है. इस तरह पठान ने KGF-2 और बाहुबली-2 जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 28 जनवरी को पठान ने 52 करोड़ की कमाई की. वहीं दुनिया भर में फिल्म ने चार दिनों में 400 करोड़ के कलेक्शन को पार कर लिया. 29 जनवरी को 'पठान' की कमाई का आंकड़ा 65 से 70 करोड़ बताया गया. रविवार तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 500 करोड़ के पार हो गया है. माने पांच दिन में 500 करोड़. पठान में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा जैसे एक्टर्स भी हैं. इसके अलावा फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी है. इसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है.

वीडियो: वो कौन से 75 रिकार्ड हैं जो शाहरुख की 'पठान' ने बना दिए

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement