The Lallantop

'पठान' और उसके बॉयकॉट पर बोले अनुपम खेर- 'अच्छी पिक्चर को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती'

अनुपम खेर ने ये भी कहा कि बॉयकॉट जैसी चीज़ों से कोई फर्क नहीं पड़ता. बल्कि लोग बदले की भावना से फिल्म देखने जाते हैं.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान. दूसरी तरफ एक इवेंट के दौरान अनुपम खेर.

Pathaan पर इतनी बातें हो चुकी हैं कि अब विषय और विशेषण, दोनों घिसने लगे हैं. कहा जा रहा है कि Shahrukh Khan की इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की वापसी करवा दी है. अब तक जितने लोग अटपटे बयान दे रहे थे, हिंदी सिनेमा को खरी-खोटी सुना रहे थे, 'पठान' ने उनकी भी घर वापसी करवा दी है. अब Anupam Kher ने पठान की बमफाड़ सफलता पर बात की है. उनका कहना है कि किसी फिल्म के बॉयकॉट ट्रेंड से कुछ फर्क नहीं पड़ता. जब पिक्चर अच्छी होगी, तो उसे दुनिया की कोई भी ताकत सफल होने से नहीं रोक सकती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'पठान' का नाम लिए बिना फिल्म की सफलता पर बात करते हुए अनुपम खेर ने DNA से कहा-

''आप ट्रेंड देखकर थोड़ी पिक्चर देखने जाओगे. कोई भी नहीं जाता ट्रेंड पढ़कर. अगर आपको अच्छा लगा, तो आप जाएंगे फिल्म देखने. जब पिक्चर अच्छी है, तो दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती. (बॉयकॉट की मांग के बाद) लोग बदले की भावना से फिल्म देखने जाते हैं कि ‘मुझे तो देखनी है फिल्म’.''

Advertisement

अनुपम खेर इसी विषय पर आगे बात करते हुए कहते हैं-

''जनता ने कभी सिनेमा को बॉयकॉट नहीं किया था. हम पैंडेमिक से गुज़रे. लॉकडाउन लगा और लोगों से घरों में बैठने के लिए कह दिया गया. ऐसा कुछ 100 सालों बाद हुआ है. इस दौरान पब्लिक ने एंटरटेन होने का नया ज़रिया ढूंढ लिया. ओटीटी प्लैटफॉर्म्स की पॉपुलैरिटी बढ़ गई. लोग अपनी सहूलियत के अनुसार फिल्में देखने लगे. उन्हें इस डर से बाहर निकालने में कुछ वक्त लगेगा.''

बकौल अनुपम, लोग इस डर से बाहर निकल भी रहे हैं. वो बताते हैं-

Advertisement

''पब्लिक ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज़ से सिनेमाघरों में जाना शुरू किया. फिर 'द कश्मीर फाइल्स' आई. उसके बाद 'भूल भुलैया 2', 'कार्तिकेय 2' और 'ब्रह्मास्त्र' रिलीज़ हुईं. और अब 'पठान' आई है. हम उम्मीद करते हैं कि 'शिव शास्त्री बैल्बोआ' जैसी आगामी फिल्में भी जनता को एंटरटेन करना जारी रखेंगी.''  

अनुपम खेर ने 'पठान' के बॉयकॉट या विवादों को लेकर तो कुछ नहीं कहा था, मगर उन्होंने आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के बहिष्कार की मांग पर बात की थी. उन्होंने कहा था कि आमिर की ये फिल्म उनकी पिछली गलतियों की वजह से पिटी. पिछली गलतियां से अनुपम का मतलब आमिर के सात साल पुराने 'असहिष्णुता' वाले बयान से था.      

खैर, अनुपम खेर आखिरी बार 'द कश्मीर फाइल्स' में नज़र आए थे. अब वो 'शिव शास्त्री बैल्बोआ' नाम की फिल्म में दिखाई देने वाले हैं. इस फिल्म में अनुपम के साथ नीना गुप्ता, नर्गिस फाखरी और जुगल हंसराज जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. इस फिल्म को अजयन वेणुगोपालन ने डायरेक्ट किया है. 'शिव शास्त्री बैल्बोआ' 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है.  

वीडियो: अनुपम खेर के थप्पड़ कांड के बाद सलमान खान-संजय दत्त समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने कहा- सही किया

Advertisement