The Lallantop

अनुपम खेर का बड़ा आरोप, कहा- करण जौहर, आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला अब मुझे काम नहीं देते

लगातार बुरा परफॉर्म कर रही बॉलीवुड फिल्मों और सक्सेसफुल होने वाली साउथ की फिल्मों पर भी अनुपम खेर ने अपनी बात रखी.

Advertisement
post-main-image
अनुपम खेर ने बताया कि अब उन्हें बॉलीवुड के बड़े फिल्ममेकर्स से कोई फिल्में ऑफर नहीं हो रही हैं.

अनुपम खेर रिसेंटली निखिल सिद्धार्थ और अनुपमा परमेश्वरम की फिल्म ‘कार्तिकेय 2’ में दिखाई दिए थे. इसमें उनका गेस्ट अपीरिएंस था. फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. अनुपम इन दिनों हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने बताया कि उन्हें हिंदी सिनेमा के कुछ जाने-माने फिल्ममेकर्स की तरफ से कोई रोल नहीं मिल रहा है. अनुपम ने कहा,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

आज कल मैं मेनस्ट्रीम सिनेमा का पार्ट नहीं हूं. मैं करण जौहर, साजिद नाडियाडवाला और आदित्य चोपड़ा की कोई भी फिल्म नहीं कर रहा हूं क्योंकि मुझे इनसे कोई ऑफर ही नहीं आ रहे हैं. मैं कभी इन सभी का फेवरेट हुआ करता था. मैंने इन सभी के साथ फिल्में की हैं. मैं इन्हें ब्लेम नहीं कर रहा हूं कि ये लोग मुझे अब कास्ट नहीं कर रहे. लेकिन ये लोग मुझे कास्ट नहीं कर रहे हैं इसलिए मैंने दूसरा रास्ता चुना है. मैंने तमिल फिल्म की जिसका नाम था ‘कनेक्ट’, फिर तेलुगु फिल्म की ‘टाइगर नागेश्वर राव’. फिर मैंने सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘ऊंचाई ’में काम किया.

आगे उन्होंने कहा,

Advertisement

मैं बैठकर ये तो नहीं कह सकता कि अरे यार, मेरे दोस्त और मेरे जो इतने करीबी थे एक ज़माने में, मुझे अब अपनी फिल्मों में लेते नहीं हैं. तो मैं अब क्या करूं ,मैं तो बर्बाद हो गया. ज़ाहिर है मुझे तकलीफ होती है, दुख होता है क्यूं नहीं लेते भाई? मैं तो इन सबकी फिल्मों में काम करता था. लेकिन ये शिकायत नहीं है और ना उनके खिलाफ है कुछ. बस मैं ये कहना चाह रहा हूं जब एक दरवाज़ा बंद होता है, तो बहुत सारे दरवाज़े खुल जाते हैं. मैं बतौर एक्टर एक बार फिर से खुद को डिस्कवर कर रहा हूं.

बॉक्स ऑफिस पर लगातार बुरा परफॉर्म कर रही बॉलीवुड फिल्मों और सक्सेसफुल होने वाली साउथ की फिल्मों पर भी अनुपम खेर ने अपनी बात रखी. अनुपम ने कहा,

''आप दर्शकों के लिए फिल्म बनाते हैं. समस्या उस दिन से शुरू होती है जब आप अपने दर्शकों को कम आंकने लगते हैं. जैसे कि उनके लिए अच्छी फिल्में बनाकर हम उन पर एहसान कर रहे हों. मुझे लगता है उनका सिनेमा रेलिवेंट इसलिए है क्योंकि वो हॉलीवुड की नकल नहीं कर रहे. वो फिल्म के ज़रिए कहानी कहते हैं मगर हमारे यहां स्टार्स को फिल्मों के माध्यम से बेचा जाता है.''

Advertisement

अनुपम खेर ने हाल ही में आई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ में काम किया था. विवेक अग्निहोत्री की बनाई हुई इस फिल्म में पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती भी अहम रोल में थे. इसके अलावा वो अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘ऊंचाई’ में और कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ में होंगे. वो राजनेता जय प्रकाश नारायण का रोल निभाएंगे. 

वीडियो: अनुपम खेर ने लाल सिंह चड्ढा को बॉयकॉट को नहीं, आमिर खान को ही गलत बता दिया

Advertisement