The Lallantop

रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेगी 'एनिमल'

बताया जा रहा है कि संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'टाइगर 3' और 'गदर 2' से भी बड़ी ओपनिंग पाने वाली है. उनकी पिछली फिल्म 'कबीर सिंह' 20 करोड़ की ओपनिंग के साथ खुली और आगे चलकर 278 करोड़ रुपए कमाए.

Advertisement
post-main-image
इससे पहले रणबीर की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' थी.

Sandeep Reddy Vanga की फिल्म Animal ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा रखी है. 23 नवंबर की दोपहर फिल्म का ट्रेलर ड्रॉप हुआ और जनता तभी से जोश में है. फिल्म की हाइप को लेकर ट्रेड एक्स्पर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म बहुत बड़े नंबर के साथ खुलने वाली है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि ‘एनिमल’ रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्म बनेगी. बता दें कि इससे पहले ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘संजू’ को सबसे बड़ी ओपनिंग मिली थीं. इंडिया में ‘ब्रह्मास्त्र’ 36 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ खुली थी. वहीं ‘संजू’ ने पहले दिन 34 करोड़ रुपए कमाए थे. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

‘एनिमल’ के लिए बताया जा रहा है कि ये पहले दिन करीब 50 करोड़ रुपए छाप सकती है. इसमें से 34-35 करोड़ हिंदी बेल्ट से आएगा. साउथ से फिल्म पहले दिन करीब 15 करोड़ रुपए बटोर सकती है. फिल्म के साउथ में बज़ बनने की बड़ी वजह फिल्म के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा है. ऊपर से रश्मिका मंदाना फीमेल लीड हैं. प्रोड्यूसर भूषण कुमार पहले ही क्लियर कर चुके थे कि वो लोग फिल्म को साउथ में प्रमोट करने में कोई साकार नहीं छोड़ेंगे. फिल्म में सात गाने हैं. उनमें से छह को साउथ की अन्य पांच भाषाओं में भी रिलीज़ किया गया. बस ‘अर्जन वैली’ इकलौता गाना है जो सभी भाषाओं में सेम रहेगा. 

Advertisement

पिंकविला के जर्नलिस्ट हिमेश मंकड ने 23 नवंबर को बताया कि शाम पांच बजे से हैदराबाद में फिल्म की लिमिटेड एडवांस बुकिंग की खिड़की खोली गई. उनके मुताबिक कुछ ही घंटों में कोहराम मच गया. छह घंटों के भीतर ही फिल्म के 5000 टिकट बिक गए और ये हाल सिर्फ एक शहर का है. उनका मानना है कि देशभर में एडवांस बुकिंग खुलने पर खूब पैसा बरसने वाला है. 26 नवंबर से पूरे इंडिया में ‘एनिमल’ की एडवांस बुकिंग की विंडो खुल जाएगी. बाकी विदेशों में ये विंडो पहले ही खुल चुकी है. कोईमोई के मुताबिक अमेरिका की 206 लोकेशन में ‘एनिमल’ की 3200 टिकट बुक की जा चुकी हैं.

साल 2023 हिंदी सिनेमा के लिए काफी सॉलिड रहा है. ‘पठान’, ‘गदर 2’ और ‘जवान’ जैसी बड़ी फिल्में रिलीज़ हुईं. हाल ही में दिवाली पर ‘टाइगर 3’ रिलीज़ हुई जिसने लक्ष्मी पूजा के दिन भी बढ़िया ओपनिंग पाई. हालांकि रणबीर की फिल्म के लिए कहा जा रहा है कि ये ओपनिंग के मामले में ‘गदर 2’ और ‘टाइगर 3’ को पीछे छोड़ देगी. ‘टाइगर 3’ ने पहले दिन 43.1 करोड़ रुपए की कमाई दर्ज की थी. दूसरी ओर ‘गदर 2’ 40 करोड़ की ओपनिंग के साथ खुली थी. संदीप रेड्डी वांगा का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कार्ड अब तक हरा ही रहा है. ‘एनिमल’ का बज़ देखकर लग रहा है कि उसके साथ ये सिलसिला कायम ही रहेगा. बाकी फिल्म की ओपनिंग के फिक्स आंकड़े क्या होंगे, इसका जवाब 01 दिसम्बर को ही मिलेगा.                      
 

वीडियो: दी सिनेमा शो: रणबीर कपूर 'एनिमल' ट्रैलर आने के बाद लोग पब्लिक के धांसू रिएक्शन आ रहे हैं

Advertisement

Advertisement