The Lallantop

प्रभास की 'कल्कि 2898 AD' पर अमिताभ ने भारी-भरकम अपडेट दिया है

नाग अश्विन अपनी इस बिग बजट फिल्म को मैसिव बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर सबसे ज़्यादा काम किया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
प्रभास, 'कल्कि 2898 एडी' में पहली बार दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ काम करेंगे.

Amitabh Bachchan इन दिनों Prabhas, Deepika Padukone, Kamal Hasan की फिल्म Kalki 2898 AD की शूटिंग कर रहे हैं. ये बहुत बड़े बजट की पिक्चर होने वाली है. मेकर्स फिल्म का स्केल बड़ा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इसकी शूटिंग से लेकर इसके विजुअल इफेक्ट्स पर बहुत तगड़ा काम किया जा रहा है. रिसेंटली अमिताभ बच्चन ने फिल्म से जुड़ा अपडेट शेयर किया है.

Advertisement

अमिताभ ने अपने ब्लॉग 'टम्बलर' पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा. जिसमें 'कल्कि 2898 AD' पर भी बात की. अमिताभ ने लिखा,

''मुझे फिर से देर हो गई...काम से लौटने में देर हुई. 'कल्कि... फिल्म अब पूरी होने जा रही है...और मुझे बताया गया है कि ये 09 मई को रिलीज़ होगी. तो मेकर्स के विजन को और टीम के एफर्ट्स को एक साथ एक शेप में लाने का वक्त आ गया है.''

Advertisement

अमिताभ के पोस्ट से तो साफ है कि फिल्म के पैच वर्क्स पर अभी भी काम चल रहा है. नाग अश्विन अपनी इस बिग बजट फिल्म को मैसिव बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं. फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर सबसे ज़्यादा काम किया जा रहा है. 'कल्कि...' के फर्स्ट लुक आने के बाद से ही फिल्म की चर्चा है. मगर मेकर्स लगातार फिल्म पर काम कर रहे हैं.

अमिताभ बच्चन के फिल्म पर रोल की बात करें तो 'कल्कि 2898 AD' के टीज़र में उनके किरदार की झलक देखने को मिलती है. उनके लुक को देखकर ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि वो एक ऐसे इंसान बने हैं जो कई सालों से जीवित है. उनके इस लुक को भी जनता ने खूब पसंद किया था.

कुछ दिनों पहले प्रभास और दिशा पाटनी इसी फिल्म के एक गाने की शूटिंग कर रहे थे. दूसरी ओर फिल्म की VFX टीम जोर-शोर से काम पर जुटी हुई है. साथ ही साथ फिल्म की डबिंग का काम भी चल रहा है. ‘कल्कि 2898 AD’ को उस फिल्म के तौर पर देखा जा रहा है, जो इंडियन सिनेमा को एक नई ऊंचाई पर ले जा सकती है. मेकर्स कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहते. वो फिल्म के हर पहलू पर बारीकी से काम कर रहे हैं.

Advertisement

कुछ दिनों पहले ये भी सुनने में आया था कि कल्कि 2898 AD में 6 या उससे ज्यादा स्टार्स गेस्ट रोल कर सकते हैं. वहीं कुछ ने तो अपने हिस्से की शूटिंग भी कर ली है. इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान, राणा दग्गूबाती, NTR जूनियर, नानी, मृणाल ठाकुर और एस.एस. राजमौली जैसे नाम शामिल हैं. हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है. कल्कि फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपए बताया जा रहा है. पहले ये फिल्म 12 जनवरी को थिएटर्स में लगने वाली थी. मगर अब ये 09 मई को बड़े पर्दे पर आएगी. 

Advertisement