नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा की खबरों का अपडेट आप नीचे पढ़ सकते हैं. आज की खबरें आप नीचे पढ़ सकते हैं-
ट्रोल्स पर बोले अमिताभ बच्चन , ''पोस्ट करने से पहले सोचना पड़ता है''
अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी 14' के सेट पर बताया कि कैसे सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करते हैं.


# 'मसान' के मेकर्स ने अनाउंस की अपनी अगली पिक्चर
राजकुमार राव की 'न्यूटन', विकी कौशल की 'मसान' बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी दृश्यम फिल्म्स ने अपनी नई फिल्म अनाउंस की है. जिसका नाम होगा 'सिया'.
कहानी एक ऐसी लड़की की होगी जो अपने हक के लिए दुनिया से लड़ती है. मूवी 16 सितंबर को रिलीज़ होगी.
# विद्या ने कहा, ''विमेन ओरिएंटेड फिल्म बनाने से डरते हैं मेकर्स''
विद्या बालन ने एक इंटरव्यू में कहा कि बॉलीवुड के प्रड्यूसर्स विमेन ओरिएंटेड फिल्में बनाने से डरते हैं. अपनी ही फिल्म 'मिशन मंगल' पर बात करते हुए विद्या ने कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि मूवी में बहुत से एक्टर्स थे, लेकिन 'मिशन मंगल' की सफलता का श्रेय अक्षय कुमार को दिया जाता है.
# बंगाली एक्टर सैबल भट्टाचार्य ने सुसाइड करने की कोशिश की
पॉपुलर बंगाली एक्टर सैबल भट्टाचार्य ने सुसाइड करने की कोशिश की. रिपोर्ट्स के मुताबिक वो लंबे समय से डिप्रेशन में थे. पुलिस ने बताया कि सैबल ने धारदार हथियार से खुद को चोट पहुंचाने की कोशिश की थी.
# ट्रोल्स पर बोले अमिताभ, ''पोस्ट से पहले सोचना पड़ता है''
अमिताभ बच्चन ने 'केबीसी 14' के सेट पर बताया कि कैसे सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल करते हैं. उन्होंने कहा, ''मैंने ब्लॉग बनाया और धीरे-धीरे लिखना शुरू किया तो जनता मुझसे जुड़ने लगी. मुझे ये चीजें बिल्कुल भी समझ नहीं आती थीं. फिर मैंने कुछ ऐसी तस्वीरें पोस्ट कर दीं और अपने मन की बात लिखी, जिन पर ट्रोल हो गया.
लोगों ने भद्दे कमेंट्स और गालियां देनी शुरू कर दी. लोग बहुत सी चीज़ें कहते हैं जिन्हें बताया नहीं जा सकता. इसलिए मुझे कुछ भी पोस्ट करने से पहले बहुत सोचना पड़ता है.''
# 'माइंड द मल्होत्राज़' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आया
अमेज़न प्राइम वीडियो की सीरीज़ 'माइंड द मल्होत्राज़' के दूसरे सीज़न का ट्रेलर आ गया. इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ में मिनी माथुर, सुष्मिता मुखर्जी, निक्की शर्मा और राहुल वर्मा जैसे स्टार्स नज़र आएंगे.
इसे 12 अगस्त से देख सकेंगे.
# भूमि पेडणेकर ने बॉयकॉट कल्चर पर कही बात
भूमि पेडणेकर, 'रक्षा बंधन' फिल्म में नज़र आने वाली हैं. सोशल मीडिया पर चलने वाले बॉयकॉट कल्चर पर उन्होंने रिएक्शन दिया. कहा, ''इंटरनेट एक लोकतांत्रिक जगह है. यहां अच्छी राय भी होगी और बुरी भी. मैं इससे सिर्फ पॉज़िटिव चीज़ें ही लेती हूं. मुझे थोड़ा अजीब लगता है लेकिन ये भी एक दौर है. हम नॉन-कैंसल कल्चर को क्यों नहीं देखते. जो हमें इंटरनेट पर इतना प्यार मिलता है, हमें वो चीज़ें देखनी चाहिए.''
# रजनीकांत की 'जेलर' में राम्या कृष्णन होंगी
रजनीकांत जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'जेलर' पर काम शुरू करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक मूवी में रजनीकांत के अपोज़िट राम्या कृष्णन दिखाई देंगी. इससे पहले ये दोनों साल 1999 में आई Padayappa में साथ नज़र आए थे.





















