The Lallantop

अली असगर ने बताया क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा शो?

अली ने बताया, उस वक्त सभी का ध्यान सुनील ग्रोवर और कपिल के झगड़े पर था.

Advertisement
post-main-image
अली असगर ने बताया कि उन्हें अपने करिदार में कोई क्रिएटिविटी नज़र नहीं आ रही थी.

एंटरटेनमेंट की बड़ी-छोटी खबरों को एक जगह पढ़ सकते हैं. आज नीचे खबरों में पढ़िए SIIMA अवॉर्ड् में किन-किन फिल्मों को मिला नॉमिनेशन. अली असगर ने क्यों छोड़ा था कपिल शर्मा शो और लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन ने कितनी कमाई कर डाली.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# आर. माधवन की फिल्म 'धोखा' की रिलीज़ डेट आ गई

आर. माधवन की फिल्म 'धोखा: राउंड द कॉर्नर' का कैरेक्टर पोस्टर आ गया है. साथ ही इसकी रिलीज़ डेट भी अनाउंस हो गई. मूवी में अपारशक्ति खुराना भी दिखाई देंगे. 

Advertisement

इसे 23 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा.

# SIIMA अवॉर्ड्स में अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा' का बोलबाला

Advertisement

साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स यानी SIIMA ने अपने नॉमिनेशन्स अनाउंस कर दिए हैं. तेलगु फिल्म 'पुष्पा' को अलग-अलग कैटेगरीज़ में 12 नॉमिनेशन्स, तमिल फिल्मों में धनुष की फिल्म 'कर्नन' को 10 नॉमिनेशन्स, कन्नड़ फिल्म 'रॉबर्ट' को 10 और मलयालम फिल्म 'मिन्नल मुरली' को 10 नॉमिनेशन्स मिले हैं. मलयालम सिनेमा से ही 'कुरूप' फिल्म को, फहाद फासिल की 'मालिक' और 'जोजी' को भी 6-6 नॉमिनेशन्स मिले हैं.

# कम्यूनिकेशन गैप की वजह से छोड़ा कपिल शर्मा का शो

'कपिल शर्मा शो' से कॉमेडियन अली असगर अलग हो गए थे. साल 2017 में उन्होंने कपिल का शो छोड़ दिया था. ई-टाइम्स से बात करते हुए अली ने बताया कि उन्होंने क्यों इस शो को बाय-बाय कह दिया. उन्होंने कहा कि वो अपने किरदार की क्रिएटिविटी से संतुष्ट नहीं थे. 

टीम के साथ अपने कैरेक्टर को लेकर उन्होंने आशंकाएं भी ज़ाहिर की थी. अली ने बताया, उस वक्त सभी का ध्यान सुनील ग्रोवर और कपिल के झगड़े पर था. ऐसे में हमारे बीच कम्यूनिकेशन गैप होने लगा. फिर मेकर्स से उन्होंने कह दिया कि वो शो करने के लिए एक्साइटेड नहीं हैं.

# 'लाल सिंह चड्ढा'-'रक्षा बंधन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ने छठवें दिन सबसे कम कमाई की. बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मूवी ने सिर्फ दो करोड़ रुपए कमाए. मूवी ने अब तक सिर्फ 47 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया. वहीं अक्षय की फिल्म ''रक्षा बंधन' ने छठवें दिन 1.6 करोड़ रुपए कमाए. ओवरऑल फिल्म की कमाई 35 करोड़ रुपए रही.

# फीमेल लीड फिल्में क्यों बनाना चाहते हैं अनुराग कश्यप?

अनुराग कश्यप की फिल्म 'दोबारा', 19 अगस्त को रिलीज़ हो रही है. इसी फिल्म के प्रमोशन इवेंट में अनुराग ने बताया कि वो फीमेल लीड वाली फिल्में बनाना चाहते हैं. अनुराग ने कहा,

''महिलाओं के साथ काम करना और उनसे डील करना पुरुषों की अपेक्षा ज़्यादा आसान होता है. पुरुष बहुत इन-सिक्योर होते हैं. मैं तापसी, सैयामी खेर और अमृता सुभाष के साथ काम करने में ज़्यादा सहज हूं. उन्हें मुझपर भरोसा है तभी मैं उनके साथ काम कर पाता हूं. जब मेल एक्टर्स नए-नए होते हैं तो वो आप पर भरोसा करते हैं. मगर धीरे-धीरे उनकी इन-सिक्योरिटी बढ़ने लगती है. मैंने लोगों को बदलते देखा है.''

# पॉप सिंगर Darius Campbell का निधन

फेमस पॉप सिंगर Darius Campbell का निधन हो गया है. 41 साल के Darius अपने ही अपार्टमेंट में मृत पाए गए. उनकी मौत किस वजह से हुई इसका पता अभी नहीं चल पाया है.

# राजामौली की फिल्म के लिए महेश बाबू ने शुरू की ट्रेनिंग

एस. एस. राजामौली जल्द ही महेश बाबू के साथ फिल्म बनाने वाले हैं. जिसके लिए एक्टर ने ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है. महेश बाबू के साथ सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर Lloyd Stevens ने फोटो शेयर की. फिलहाल राजामौली की ये फिल्म प्री-प्रोडक्शन मोड में है. 

अगले साल से ये फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.

# राजू श्रीवास्तव की तबीयत में हो रहा है सुधार

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. वो अभी भी वेंटिलेटर पर हैं मगर उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है. राजू को दिल का दौरा पड़ा था. जिसके बाद से वो दिल्ली के एम्स में भर्ती हैं.

# जैकलीन फर्नांडिस को ईडी ने बनाया आरोपी

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस को करीब 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्डरिंग मामले में ईडी ने आरोपी बनाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी, जैकलीन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ रिलीज़, दिग्गजों को कैसी लगी?

Advertisement