The Lallantop

'धुरंधर' का सबसे दर्दनाक सीन शूट करते हुए फूट-फूटकर रोने लगे अक्षय खन्ना!

अर्जुन रामपाल ने उसे अपने करियर का सबसे मुश्किल सीन बताया था.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है.

Aditya Dhar की Dhurandhar वैसे तो एक फास्ट-पेस्ड मूवी है. मगर उसमें एक पल ऐसा भी आता है, जब पूरे सिनेमा हॉल में सन्नाटा पसर गया था. हम बात कर रहे हैं 26/11 मुंबई आतंकी हमले वाले उस सीक्वेंस की. इस सीन में स्क्रीन पर Akshaye Khanna, Arjun Rampal और Ranveer Singh साथ दिखाई देते हैं. उस सीन को करते हुए अक्षय और अर्जुन बुरी तरह रोने लगे थे. इस बात की जानकारी खुद R Madhavan ने दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

फिल्म में अक्षय ने रहमान डकैत नाम के पाकिस्तानी गैंगस्टर का रोल किया है. अर्जुन का निभाया मेजर इक़बाल, ISI के साथ मिलकर काम कर रहा है. रणवीर का किरदार जसकीरत सिंह रांगी पाकिस्तान में प्लांट किया गया भारतीय जासूस है. वो हम्ज़ा अली मज़ारी की बलोच पहचान के साथ, रहमान के गैंग में शामिल हो जाता है. फिल्म में इकबाल को 26/11 आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड दिखाया गया है. वो अक्षय के किरदार के साथ उस पूरे अटैक को टीवी पर लाइव देख रहा था. रणवीर, जो भारत के हैं, वो हमले को देखकर शॉक में चले जाते हैं. दूसरी तरफ़, पाकिस्तानी किरदार में अर्जुन और अक्षय, अटैक का जश्न मनाते हैं. मगर इस जश्न के पीछे उनके दिमाग में क्या चल रहा था, उसकी कहानी आर माधवन ने बताई है.

सोनिया शेनॉय के यूट्यूब चैनल को दिए गए इंटरव्यू में माधवन उस सीक्वेंस की बात करते हैं. वो बताते हैं कि उन्हें इस इस बात का आभास शुरू से था कि वो एक बड़ी फिल्म का हिस्सा बन रहे हैं. मगर वो फिल्म कितनी खास होगी, इसका अंदाज़ा उन्हें तब हुआ, जब उन्होंने अक्षय-अर्जुन को रोते देखा. माधवन के मुताबिक,

Advertisement

"26/11 वाला सीन खत्म होते ही अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल पूरी तरह टूट गए. वो बेतहाशा रोने लग गए थे. उनके लिए ये सिर्फ एक्टिंग नहीं थी. उन्होंने वो समय सच में जिया है. उन्होंने उस हादसे को अपनी आंखों से देखा है. उस सीन ने उनकी पुरानी यादें ताज़ा कर दीं. मुझे तब जाकर एहसास हुआ कि धुरंधर कितनी खास फिल्म है."

कुछ महीनों पहले इंस्टाग्राम पर किसी ने अर्जुन रामपाल से उस सीन को लेकर सवाल किया था. यूजर ने उनसे पूछा कि एक भारतीय के तौर पर उस सीक्वेंस को करने का एक्सपीरियन्स कैसा था? इस पर अर्जुन ने बगैर लाग-लपेट के कहा- "वो मेरी ज़िंदगी का सबसे मुश्किल सीन था."

अर्जुन rampal
अर्जुन रामपाल का जवाब.

फिल्मीज्ञान को दिए एक अन्य इंटरव्यू में नवीन कौशिक ने भी उस सीन के बारे में बात की थी. नवीन ने फिल्म में डोंगा का किरदार निभाया है. ‘धुरंधर’ में आतंकियों और उनके हैंडलर्स के बीच हुई बातचीत की असली रिकॉर्डिंग का भी इस्तेमाल किया गया है. लाल स्क्रीन पर उनके बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग आपको झकझोरकर रख देती हैं. फिल्म में वो सीन 2-3 मिनट का ही था. मगर नवीन बताते हैं कि आदित्य ने टीम को टोटल 45 मिनट का ऑडियो सुनाया था. इस दौरान हर कोई चुप बैठा था. अक्षय, रणवीर और अर्जुन समेत वहां मौजूद सभी लोग ऑडियो खत्म होने के 15 मिनट बाद तक भी कुछ नहीं बोले थे. 

Advertisement

वीडियो: 'धुरंधर 2' और ‘टॉक्सिक’ के बीच टल सकता था क्लैश, फिर क्या हुआ?

Advertisement