The Lallantop

'IPL ऑनर्स को रोके ECB', द हंड्रेड में पाकिस्तानी प्लेयर्स के समर्थन में माइकल वॉन

पूर्व कप्तान Michael Vaughan का मानना है कि 'द हंड्रेड' में आईपीएल फ्रेंचाइजी को रोकना चाहिए. इसके लिए उन्होंने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) से अपील की है.

Advertisement
post-main-image
माइकल वॉन ने पाकिस्तान के क्रिकेटर्स का समर्थन किया है. (फोटो- PTI)

इंग्लैंड में 2026 में खेली जाने वाली क्रिकेट लीग ‘द हंड्रेड मेंस’ के लिए अगले महीने प्लेयर्स का ऑक्शन होगा. रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेयर्स के ऑक्शन में आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजी पाकिस्तान के क्रिकेटर्स पर बोली नहीं लगाएंगी. ‘द हंड्रेड’ की 8 फ्रेंचाइजी में से मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स में आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिकों का मालिकाना हक है. ‘द हंड्रेड’ में आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए ऑक्शन में बोली नहीं लगाएंगी, इस फैसले से पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन (Michael Vaughan) खफा हैं. उनका कहना है कि इंग्लैंड को ‘द हंड्रेड’ में आईपीएल फ्रेंचाइजी को रोकना चाहिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

ये भी पढ़ेें: शादाब खान के तंज से बहुत नाराज हैं ससुर सकलैन मुश्ताक, बोले- 'वर्ल्डकप न जिता पाने वालों में... '

इंग्लैंड IPL फ्रेंचाइजी को रोके

इस मामले पर माइकल वॉन ने आईपीएल फ्रेंचाइजी के डिसीजन की आलोचना की. इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड से गुजारिश करते हुए दखल देने की अपील की. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा,

Advertisement

ईसीबी को आईपीएल फ्रेंचाइजी के फैसले पर तेजी से कार्रवाई करने की जरूरत है. वे लीग के मालिक हैं. लेकिन उनको ऐसा नहीं करने देना चाहिए. देश में सबको साथ लेकर चलने वाला खेल ऐसा नहीं होने देता है. 

vaughan
माइकल वॉन का एक्स पर पोस्ट.
दोनों देशों में तनाव का असर

पिछले कुछ सालों से भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक संबंधों में तल्खी है. जिसका असर क्रिकेट पर भी पड़ा है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, द हंड्रेड में आईपीएल के मालिकाना वाली फ्रेंचाइजी में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिल पाएगा. क्योंकि, फ्रेंचाइजी पाकिस्तान के खिलाड़ियों नाम पर विचार नहीं कर रही हैं. द हंड्रेड में चार फ्रेंचाइजी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन और सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजी हैं. 

आईपीएल से जुड़ी फ्रेंचाइजी ने इससे पहले भी दूसरी लीग्स में पाकिस्तानी प्लेयर्स पर बोली नहीं लगाई है. साउथ अफ्रीका टी20 और आईएल टी20 में ऐसी ही लीग्स हैं, जिनमें आईपीएल फ्रेंचाइजी ने कभी पाकिस्तान के प्लेयर पर बोली नहीं लगाई.

Advertisement
‘द हंड्रेड’ में खेल चुके हैं पाकिस्तानी प्लेयर्स

‘द हंड्रेड लीग’ में पाकिस्तान के कई प्लेयर्स खेल चुके हैं. बीते सीजन मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम इस लीग में खेले थे. इन दोनों क्रिकेटर्स के अलावा शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और  हारिस रऊफ भी द हंड्रेड में खेल चुके हैं. वहीं, पाकिस्तान की किसी महिला क्रिकेटर ने आज तक द हंड्रेड विमेंस लीग में पार्टिसिपेट नहीं किया है. 

वीडियो: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड को चटाई धूल, ठोके 15 चौके और 15 छक्के

Advertisement