Akshay Kumar ने अपने लंबे फिल्म करियर में कई तरह के रोल्स किए हैं. मगर Welcome To The Jungle में वो कुछ ऐसा करने वाले हैं, जिसने सबको सरप्राइज़ कर दिया है. इस मूवी में वो एक भोजपुरी एक्टर के रोल में होंगे. माहौल जमाने के लिए मेकर्स ने Akshara Singh और उन पर एक गाना भी फिल्माया है. Ghis Ghis Ghis नाम का ये भोजपुरी गाना इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा.
'वेलकम टु द जंगल' में अक्षय बने भोजपुरी स्टार, लोग बोले- "बड़ी शर्मिंदगी की बात है..."
'वेलकम टु द जंगल' के गाने 'घिस घिस' को लेकर हर तरह के रिएक्शन आ रहे हैं.


इस गाने के लिरिक्स अभिनव शेखर ने लिखे हैं. वहीं विक्रम मोंट्रोज़ और सुप्रिया पाठक इसके सिंगर हैं. मेकर्स ने इसे रियल लाइफ़ भोजपुरी गानों की पैरोडी की तरह बनाया है. अक्षय इसमें हाफ बाजू खादी कुर्ता और गमछा लिए हुए हैं. फिल्म में उन्हें 'आइटम मैन' बताया जा रहा. उनके साथ पॉपुलर भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी इसमें फीचर हुई हैं. गाना शुरू होने से पहले हल्का-सा बैकग्राउंड भी दिया गया है. उसके मुताबिक, परेश रावल 'वेलकम टु द जंगल' नाम की एक फेक फिल्म बना रहे हैं. इसके लिए वो एक एक्टर की तलाश कर रहे. वो एक्टर, जो एक समय पर स्टार था. मगर अब फ्लॉप हो गया. काम की तलाश में वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री गया और वहां 'आइटम मैन' बन गया. फिल्म में वो एक्टर अक्षय कुमार ही हैं.
खैर, इंटरनेट पर इस गाने को लोगों से मिक्स्ड रिएक्शन मिल रहा है. एक ने लिखा,
"भोजपुरी इतिहास का पहला गाना जिसमें हम हीरोइन के बजाए हीरो को देख रहे पूरे टाइम."

दूसरे ने लिखा,
"ये सच में बहुत एम्बैरेसिंग है. पहले मुझे लगा कि ये कोई फैनमेड एडिट है. फिर मैंने देखा कि इसे खुद अक्षय ने पोस्ट किया है.”

तीसरे ने लिखा,
"पूरे बॉलीवुड में अक्षय कुमार ही हैं जो कोई भी रोल करें, उन पर सूट करता है. अभी एक गाना आया है, घिस घिस करके. उन्होंने जिस तरह का निभाया है, मजा आ गया. ऐसा लग ही नहीं रहा है कि कोई गैर बिहारी व्यक्ति है. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव- इनके सामने बच्चा लग रहे हैं. अक्षय पाजी, मजा आ गया."

चौथे ने कमेन्ट किया,
"ये गाना जान-बूझकर ऐसा बनाया है ताकि पता चले कि अक्षय का कैरेक्टर क्यों फ्लॉप दे रहा था बॉलीवुड में. और उसे क्यों भोजपुरी इंडस्ट्री जॉइन करनी पड़ी. ये सब कॉमेडी है. वेलकम फ्रैंचाइज़ में बहुत मेटा कॉमेडी होती है."

पांचवें ने कहा,
"GTA और एवेंजर्स: डूम्सडे से पहले हमें भोजपुरी गाने में अक्षय कुमार दिख रहे. एकदम गर्दा उड़ा दिया. जहां जाएंगे, वहां गर्दा उड़ा देंगे."

कुल मिलाकर, 'घिस घिस घिस' गाने को हर तरह का रिएक्शन मिल रहा. मगर इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता कि इसने सबको सरप्राइज़ कर दिया है. रवि किशन, निरहुआ और मनोज तिवारी जैसे भोजपुरी एक्टर्स सालों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं. मगर इस बार अक्षय का भोजपुरी में नज़र आना, चेंज ऑफ टेस्ट की तरह देखा जा रहा है. जहां तक 'वेलकम टु द जंगल' की बात है, ये फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
वीडियो: अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' की शूटिंग रुकने की वजह पता चल गई



















