Sunny Deol ने Bank Of Baroda से लोन लिया था. समय पर चुकाया नहीं, तो बैंक ने उनका जुहू वाला बंगला ऑनलाइन नीलाम करने का ऐलान कर दिया. इसके लिए बाकायदा बैंक ने अखबारों में नोटिस छपवाया. बताया गया कि सनी देओल पर 55.99 करोड़ रुपए का बकाया है. इस नोटिस में आगे बताया गया कि ये e-auction 25 सितंबर, 2023 को होगा. इसके मामले में सनी देओल की ओर से बयान जारी किया गया कि वो लोग इस मसले को सुलझाने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं. फिर खबर आई कि इस लोन को चुकाने में सनी देओल की मदद करने को Akshay Kumar आगे आए हैं. मगर ये खबर फर्ज़ी बताई जा रही है. हालांकि बैंक ने सनी के बंगले को नीलाम करने का अपना फैसला वापस ले लिया है.
क्या सनी देओल का 56 करोड़ रुपए का बैंक लोन अक्षय कुमार चुकाएंगे?
बताया गया कि अक्षय कुमार 40 करोड़ रुपए सनी देओल को उधार देंगे. ताकि वो अपने बैंक का लोन चुका सकें. मगर....


बॉलीवुड हंगामा में सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट छपी. इसमें बताया गया कि सनी देओल के बंगले के बिकने की नोटिस के कुछ घंटों बाद अक्षय कुमार ने सनी देओल से मुलाकात की. इसी बातचीत में ये तय हुआ कि सनी के लोन का एक बड़ा हिस्सा अक्षय कुमार चुकाएंगे. वो पैसे सनी उन्हें एक तय समय के भीतर वापस करेंगे. खबरें थीं कि उसके बाद सनी ने फौरन बैंक के अधिकारियों के साथ मीटिंग की. इसी आधार पर उन्होंने बयान ज़ारी किया वो लोग जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को निपटाने में लगे हैं. इसी रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि अक्षय कुमार 55.99 करोड़ रुपए में से 30-40 करोड़ रुपए सनी देओल को देने वाले हैं.
इसके बाद हिंदुस्तान टाइम्स में अक्षय कुमार के स्पोक्सपर्सन के हवाले से एक रिपोर्ट छपी. इसमें उन्होंने बताया कि अक्षय ने ऐसा कुछ नहीं किया है. उनके हवाले से जो भी खबरें चल रही हैं वो पूरी तरह बकवास और निराधार हैं. अब तक सनी देओल या अक्षय कुमार ने इस मैटर पर कुछ भी नहीं कहा है. हालांकि बैंक ऑफ बड़ौदा ने 'टेक्निकल वजहों' से सनी देओल के बंगले को नीलाम करने वाला नोटिस वापस ले लिया है.
सनी देओल की 'गदर 2' और अक्षय कुमार की OMG 2 एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ हुईं. ‘गदर 2’ अब तक देशभर से 375 करोड़ रुपए कमा चुकी है. इस फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा और मनीष वाधवा जैसे एक्टर्स ने काम किया है. फिल्म को अनिल शर्मा ने डायरेक्ट किया है. वहीं OMG 2 ने 100 करोड़ रुपए से ज़्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अरुण गोविल जैसे एक्टर्स ने काम किया है. इस फिल्म को अमित राय ने लिखा और डायरेक्ट किया है.
वीडियो: मूवी रिव्यू: गदर 2




















