The Lallantop

'भागम भाग 2' फंसी, तो अक्षय ने अजय के साथ 'गोलमाल 5' पर काम शुरू कर दिया!

मसला ये है कि अब 'भागम भाग 2' के लिए अक्षय के पास समय नहीं है. वो अपनी दूसरी फिल्मों की शूटिंग के बीच में 'भागम भाग 2' की शूटिंग कर लिया करेंगे.

Advertisement
post-main-image
'गोलमाल 5' को मुंबई की फिल्म सिटी में शूट किया जाएगा.

Akshay Kumar के पास कई बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ फिल्मों की लाइन लगी हुई है. पिछले दिनों उन्होंने Welcome 3 की शूटिंग पूरी की है. इसके बाद उन्हें Bhagam Bhag 2 पर काम शुरू करना था. मगर इसके डायरेक्टर-प्रोड्यूसर एक लीगल पचड़े में उलझ गए. ऐसे में उन्होंने इस फिल्म को फिलहाल पांच महीनों के लिए रोक दिया है. लेकिन अक्षय कहां रुकने वाले हैं. उन्होंने झट से Ajay Devgn की Golmaal 5 को अपनी डेट्स दे डाली. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वैसे तो अक्षय इस फिल्म में विलन का रोल करने वाले हैं. मगर ये बेहद मज़ेदार किरदार होने वाला है. इस फिल्म में अजय और अक्षय के बीच टॉम एंड जेरी वाली इक्वेशन बताई जा रही है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने फिल्म की कहानी सुनते ही इसमें काम करने के लिए मान गए थे. अक्षय और अजय के अलावा इस फिल्म में शरमन जोशी, कुणाल खेमू और तुषार कपूर जैसे एक्टर्स काम करेंगे. शरमन जोशी इस फ्रैंचाइज़ में दो दशक के बाद वापसी कर रहे हैं.  

जब 'भागम भाग 2' का पहला शेड्यूल वर्क आउट नहीं हो पाया, तो अक्षय ने अपनी डेट्स ‘गोलमाल 4’ के लिए रोहित शेट्टी को दे दीं. बॉलीवुड हंगामा ने सूत्रों के हवाले से बताया,

Advertisement

"अक्षय कुमार मार्च के अंत में गोलमाल 5 की शूटिंग शुरू करेंगे. उन्होंने डायरेक्टर रोहित शेट्टी को 18 दिन का टाइम दिया है. इस दौरान वो स्टार्ट टु फिनिश शेड्यूल में काम करेंगे."

अक्षय अपनी फिल्मों की शूटिंग जल्दी खत्म करने के लिए जाने जाते हैं. 'गोलमाल 5' को भी उन्होंने ढाई हफ्तों में ही निपटा लेने का मन मनाया है. जहां तक 'भागम भाग 2' की बात है, ये फिल्म शुरू होने से पहले ही अटक गई है. दरअसल, प्रोड्यूसर एकता कपूर और 'ड्रीम गर्ल' फ़ेम डायरेक्टर राज शांडिल्य के बीच एक लीगल मसला चल रहा है. एकता की कंपनी बालाजी मोशन फिल्म्स का कहना है कि राज ने उनके साथ किया गया कॉन्ट्रैक्ट पूरा नहीं किया है. कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक, उन्हें कंपनी के लिए तीन फिल्में डायरेक्ट करनी थीं. इस दौरान वो किसी और प्रोडक्शन की फिल्म डायरेक्ट नहीं कर सकते थे. मगर राज ने ‘भागम भाग 2’ साइन कर लिया. इसलिए एकता कपूर ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.  

इस फिल्म पर मार्च में ही काम शुरू होने वाला था. मगर अब इसे अगस्त तक के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है. सूत्र के मुताबिक,

Advertisement

"भागम भाग 2 की शूटिंग मार्च में शुरू होने वाली थी. लेकिन एकता कपूर और राज शांडिल्य के बीच चल रहे कानूनी विवाद की वजह से इसका शेड्यूल रोक दिया गया है. इस कारण एक्टर्स की डेट्स भी गड़बड़ा गई हैं. अब सभी एक्टर्स को दोबारा साथ आने का मौका सीधे अगस्त में मिलेगा.  टीम इस साल के सेकेंड हाफ़ में इस मूवी की शूटिंग दोबारा शुरू करने का मन बना रही है. उन्हें उम्मीद है कि तबतक इस सभी लीगल मसले सुलझा लिए जाएंगे."

रिपोर्ट्स हैं कि अक्षय अगले कुछ समय के लिए काफ़ी व्यस्त रहने वाले हैं. उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों को अपनी डेट्स दे रखी हैं. लेकिन अगर उनके शेड्यूल में जगह बनी तो वो बीच में कभी-कभार 'भागम भाग 2' की शूटिंग कर लिया करेंगे. बता दें कि इस मूवी में अक्षय के अलावा परेश रावल की भी वापसी हो रही है. गोविंदा को मनोज बाजपेयी से रिप्लेस कर दिया गया है. खबर है कि मीनाक्षी चौधरी और आएशा खान भी इस फिल्म में कास्ट की गई हैं. पहले पार्ट को जहां प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था, वहीं इस बार राज शांडिल्य को प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिली है.

वीडियो: 'भागम भाग 2' में मनोज बाजपेयी की कास्टिंग से क्यों भड़की जनता?

Advertisement