The Lallantop

'मेरी फिल्मों का फ्लॉप होना, 100 परसेंट मेरी गलती है'- अक्षय कुमार

अक्षय ने क्रिकेटरों के उदाहरण से बताया कि सबकी लाइफ में कमज़ोर समय आता है. बदलाव की ज़रूरत होती है. वो भी कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'सेल्फी' के एक सीन में अक्षय कुमार.

Akshay Kumar की नई फिल्म Selfiee बुरी पिटती नज़र आ रही है. फिल्म ने पहले दिन 2.55 करोड़ रुपए की कमाई की. जो कि 13 सालों में अक्षय की सबसे कमज़ोर ओपनिंग है. दूसरी दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी उछाल आई है. शनिवार को 'सेल्फी' ने 3.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. मगर ये ऐसी कमाई नहीं है, जो फिल्म को डिज़ास्टर कहलाने से बचा पाए. अक्षय की पिछली चार फिल्में भी नहीं चली हैं. हालिया इंटरव्यू में उन्होंने अपनी फिल्मों के नहीं चलने की ज़िम्मेदारी खुद ली है. उन्होंने कहा कि इसमें दर्शकों का कोई गलती नहीं है. फिल्मों का न चलना 100 परसेंट उनकी गलती है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अक्षय कुमार से पूछा गया कि एक के बाद एक लगातार उनकी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं. अक्षय का इस बारे में क्या सोचना है. आज तक को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने कहा-  

''देखिए ये मेरे साथ पहली बार नहीं हुआ है. मेरे करियर में एक वक्त था, जब मेरी 16 फिल्में नहीं चली थीं एक साथ. फिर एक वक्त था, जब मेरी 8-9 फिल्में नहीं चली. अब तकरीबन 3-4 फिल्में नहीं चली हैं. बात है कि ये आपकी खुद की गलतियों की वजह से होती हैं. कोई फिल्म का न चलना. ऑडियंस बदल गई है. आपको बदलना पड़ेगा. आपको अपने ऊपर फिर से काम करना पड़ेगा. आपको अपने को डिसमैंटल करके खुद से बनाना पड़ेगा. क्योंकि दर्शक कुछ और देखना चाहते हैं.''  

Advertisement

अक्षय अपनी इस बातचीत में आगे जोड़ते हैं-

''एक कमाल का अलार्म बटन है, जो बजता है. जब आपकी तीन-चार फिल्में फ्लॉप होती हैं. एक अलार्म बटन होता है कि आपको अपने आपको चेंज करने का वक्त आ गया है. तो वो मैं कर रहा हूं. कोशिश कर रहा हूं. कोशिश ही कर सकता हूं. बस और क्या कर सकता हूं.''  

अक्षय कुमार से पूछा गया कि बड़ी-बड़ी ब्लॉकबस्टर देने के बाद जब उनकी फिल्में पिटने लगीं, तो उन्हें क्या महसूस होता है. अक्षय कहते हैं-

Advertisement

''ये सबके साथ होता है. ये सबकी लाइफ की कहानी है. मगर ये नैचुरल प्रोसेस है. जैसे रात के बाद दिन आता है. दिन के बाद रात आता है. क्रिकेटर्स के साथ भी ऐसा होता है. रोज सेंचुरी नहीं मारते. कई बार डक और 2-3 के स्कोर पर भी आउट होते हैं. होता है. यही वो वक्त होता है, जब क्रिकेटर को सोचने की ज़रूरत होती है. खुद को बदलने की ज़रूरत होती है. मैं लोगों से सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं, प्लीज़ किसी को दोष देना बंद करिए. ऑडियंस को ब्लेम मत करिए. ये दोष मेरा है. ये 100 परसेंट मेरी फॉल्ट है. आपकी फिल्म न चलना, ये ऑडियंस या किसी और वजह से नहीं है. ये आपके चुनाव की वजह से है. कि आपने जो चुना, उसमें वो चीज़ें नहीं दीं, जो पब्लिक देखना चाहती है. इसलिए आपको चेंज करना पड़ेगा.''  

हालांकि हमें ये ध्यान रखकर चलना होगा कि अक्षय ने ये सारी बातें 'सेल्फी' की रिलीज़ से पहले कही थीं. भले वो एपिसोड अब जाकर रिलीज़ हुआ है. इसलिए उनके इस बयान को 'सेल्फी' की कमाई से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

'सेल्फी' मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की रीमेक है. इसमें अक्षय के साथ इमरान हाशमी. नुसरत भरुचा और डायना पेंटी जैसे एक्टर्स ने काम किया है. 'सेल्फी' को राज मेहता ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: अक्षय कुमार ने सेल्फी के प्रमोशन में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया, फिर भी फिल्म का माहौल नहीं बन पा रहा

Advertisement