The Lallantop

'जॉली LLB 3' पर अक्षय ने ऐसा अपडेट दिया, सुनकर मज़ा आ जाएगा

अक्षय कुमार ने 'जॉली LLB 3' में अरशद वारसी के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस भी शेयर किया.

Advertisement
post-main-image
'जॉली LLB' वन और टू दोनों ही सक्सेसफुल फिल्म थी. अब देखना होगा इसका तीसरा पार्ट लोगों को कितना पसंद आता है.

Akshay Kumar की लास्ट रिलीज़ फिल्म Housefull 5 बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. इसके बाद उनकी आने वाली फिल्मों की लिस्ट ज़रा लंबी है. जिसमें सबसे ऊपर नाम है Jolly LLB 3 का. इस फिल्म में अक्षय के साथ Arshad Warsi भी नज़र आने वाले हैं. फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है. अब हाल ही में अक्षय ने इस कोर्टरूम ड्रामा फिल्म पर बहुत जबर अपडेट दिया है. जिसे सुनकर पिक्चर देखने का और ज़्यादा मन हो जाएगा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अक्षय कुमार, विष्णु मांचू की फिल्म 'कन्नप्पा' में भी दिखाई देने वाले है. फिल्म में वो भगवान का शिव का रोल प्ले कर रहे हैं. इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय ने पिंकविला से बात की. जब उनसे 'जॉली LLB 3' की स्टोरीलाइन और प्लॉट के बारे में पूछा गया तो बोले,

'' 'जॉली LLB' का पहला और दूसरा पार्ट दोनों ही सच्ची घटनाओं पर आधारित था, इसलिए इसका तीसरा पार्ट भी सच्ची घटना पर ही आधारित होगा. बाकी आप क्या चाहते हैं मैं अभी ही सारी फिल्म की कहानी आपको बता दूं?''

Advertisement

अक्षय ने अरशद वारसी के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस भी शेयर किया. कहा,

''मैं और अरशद वारसी इस फिल्म में साथ आ रहे हैं. यानी जॉली वन और जॉली 2 दोनों साथ आ रहे हैं. मुझे अरशद के साथ काम करके बहुत मज़ा आया. वो बहुत अच्छे आदमी है. उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है, टाइमिंग कमाल की है.''

ढाई महीने में खत्म की फिल्म

Advertisement

अक्षय ने फिल्म के राइटर-डायरेक्टर सुभाष कपूर के बारे में भी बात की. कहा कि वो सुभाष के बहुत बड़े फैन हैं. उनकी राइटिंग स्टाइल के फैन हैं. तभी तो ये पिक्चर उन लोगों ने करीब ढाई महीने में ही पूरी कर ली. सुभाष ने ही पहले और दूसरे पार्ट को लिखा और डायरेक्ट किया था. दोनों ही फिल्मों में अक्षय और अरशद ने वकील का रोल प्ले किया था. अब देखना होगा तीसरे पार्ट में ये दोनों एक-दूसरे के खिलाफ कोर्ट में लड़ते हैं या एक-दूसरे के साथ.

बाकी फिल्म कैसी होगी ये तो 19 सितंबर को ही पता चलेगा, जब ये फिल्म रिलीज़ होगी. फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव, हुमा कुरैशी और अन्नु कपूर भी होंगे. 

वीडियो: सिद्धार्थ आनंद की हॉरर फिल्म में नजर आ सकते हैं अक्षय कुमार

Advertisement