The Lallantop

मेरे साथ धोखा हुआ, कई प्रोड्यूसर्स की पेमेंट ही नहीं आई- अक्षय कुमार

Akshay Kumar ने कहा, ''लोग मुझे कहते हैं कि साल में चार फिल्में क्यों करते हो? अगर मैं एक साल में एक फिल्म करूंगा तो बाकी दिन क्या करूंगा?''

Advertisement
post-main-image
अक्षय कुमार ने अपने वर्क एथिक्स और ब्रेक टाइम को लेकर भी बात की.

12 जुलाई को Akshay Kumar की Sarfira रिलीज़ हुई थी. मगर पिक्चर ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की. मुश्किल से ये फिल्म 25 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन कर पाई हैं. रिसेंटली एक इंटरव्यू में अक्षय ने बताया कि कई प्रोड्यूसर्स ने उन्हें धोखा दिया है. उन्हें उनके काम के लिए पैसे ही नहीं दिए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल Abundantia Entertainment यू-ट्यूब चैनल पर अक्षय कुमार ने Ghazal Alagh से बातचीत के दौरान इसका खुलासा किया. Sarfiri Baatein ft. Ghazal Alagh नाम से रिलीज़ किए गए इस वीडियो में अक्षय ने अपने वर्क एथिक्स और दिनचर्या को लेकर भी बातें कीं. गज़ल Mamaearth कंपनी की फाउंडर हैं. बिज़नेस की बात करते हुए जब उन्होंने धोखे और विश्वास की बात की तो अक्षय बोले,

''मैं भी आपको बताना चाहता हूं कि जब मुझे कोई धोखा देता है या मेरा विश्वास तोड़ता है तो मैं उससे डिसअटैच हो जाता हूं, चुप हो जाता हूं. साइड में निकल जाता हूं. मेरे साथ भी ये हुआ है, कई प्रोड्यूसर्स की पेमेंट नहीं आती है. ये भी धोखा ही है.''

Advertisement

इसी इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपने छुट्टी लेने पर भी बात की. बताया कि कैसे अपना वीकेंड बिताते हैं. अक्षय ने बताया,

''मैं शनिवार को आधे दिन और रविवार को पूरे दिन की छुट्टी लेता हूं. वीकेंड पर अपने परिवार के साथ समय बिताता हूं.''

अक्षय के लिए हमेशा कहा जाता है कि वो एक साल में चार-पांच फिल्में, सिर्फ पैसों के लिए करते हैं. किसी एक फिल्म पर पूरा वक्त नहीं बिताते. इसी इंटरव्यू में अक्षय ने गज़ल से बात करते हुए कहा,

Advertisement

''लोग मुझे कहते हैं कि ये एक साल में चार फिल्में क्यों करता है? अगर मैं एक साल में एक फिल्म करूंगा तो बाकी दिन क्या करूंगा? मैं ये बात बस इसलिए बता रहा हूं क्योंकि लोग अक्सर दूसरों को कहते हैं कि ये बहुत काम करता है. एक बात बहुत अच्छे से जान लीजिए, जिन लोगों को काम मिलता है या जिनके पास काम रहता है वो बहुत लकी होते हैं. जिनको काम नहीं मिलता उनके दिल से पूछिए.''

कुछ दिनों पहले अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर भी अक्षय ने कहा था. Forbes India को दिए इंटरव्यू में अक्षय ने कहा कि हर फेलियर से कुछ सीख मिलती है. जिसके साथ आप फिर से आगे बढ़ते हैं. ख़ैर, अक्षय पिछले 30 सालों से ज़्यादा समय से हिंदी सिनेमा में काम कर रहे हैं. 

अक्षय की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार पिटती आ रही हैं. अब 15 अगस्त को 'खेल-खेल में' सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसमें उनके साथ तापसी पन्नू, फरदीन खान, एमी विर्क भी नज़र आएंगे. देखना होगा ये बड़े पर्दे पर क्या कमाल दिखाती है. इसके अलावा अक्षय के खाते में रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन', 'हाउसफुल 5', 'वेलकम 3' और 'स्कायफोर्स' जैसी फिल्में भी हैं. 

वीडियो: अपनी फिल्में पिटने पर अक्षय कुमार बोले- 'हर फेलियर से कुछ सीख मिलती है'

Advertisement