The Lallantop

अक्षय कुमार की 'भागम भाग 2' नहीं बनेगी! एकता कपूर ने लगाया अड़ंगा

एकता कपूर ही अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की प्रोड्यूसर हैं. और उन्होंने ही अक्षय की अगली फिल्म 'भागम भाग 2' की राह में रोड़ा अटका दिया है.

Advertisement
post-main-image
मार्च से 'भागम भाग 2' की शूटिंग शूरू होनी थी. मगर डायरेक्टर को मिले लीगल नोटिस के बाद शूट कैंसल करना पड़ा.

Akshay Kumar, Bhagam Bhag 2 बनने से पहले ही मुसीबत में पड़ गई है. और मुसीबत भी ऐसी कि इसी महीने शुरू होने वाली इसकी शूटिंग तो कैंसल हुई ही, साथ ही फिल्म के भविष्य पर भी सवालिया निशान लग गया है. अक्षय सहित Manoj Bajpayee और Paresh Rawal भी इसके मार्च शेड्यूल के लिए डेट्स फाइनल कर चुके थे. मगर ऐन वक्त पर Ekta Kapoor ने अड़ंगा डाल दिया. उन्होंने ‘भागम भाग 2’ के डायरेक्टर Raj Shandilya को लीगल नोटिस भेजा है, जिसके चलते फिल्म की शूटिंग कैंसल करनी पड़ी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक राज शांडिल्य ने एकता कपूर के साथ तीन फिल्मों की डील साइन की थी. जिसके मुताबिक वो अपनी तीन फिल्में एकता कपूर के साथ ही कर सकते थे. मगर राज, एकता के बैनर के बाहर एक नहीं, बल्कि दो फिल्में करने जा रहे हैं. एकता का कहना है कि राज ने इसके लिए उनसे NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं लिया है. इसी बात से एकता चिढ़ गईं और उन्होंने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी. राज के साथ उन्होंने अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी केप ऑफ गुड फिल्म्स और प्रोड्यूसर अश्विन वर्दे को भी नोटिस भेजा है. नोटिस में उन्होंने उस अडवांस का ज़िक्र भी किया है, जो राज ने डील साइन करने के बाद लिया था. इस बारें में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया,

"इस प्रोजेक्ट की पेचीदगियों को देखते हुए प्रोड्यूसर्स ने शूटिंग कैंसल कर दी है. जब तक कानूनी मामला सुलझ नहीं जाता, भागम भाग 2 का शूट शुरू नहीं होगा. फिलहाल तो ये फिल्म बैकफुट पर चली गई है. अगर ये मामला नहीं सुलझा, तो आने वाले कुछ महीनों में नए डायरेक्टर को लाया जाएगा. इस वक्त सारे स्टेकहोल्डर्स एकता और राज के बीच ये मसला सुलझाने में लगे हुए हैं."

Advertisement

फिल्म के लीड एक्टर्स अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी और परेश रावल... तीनों जून से अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हो जाएंगे. फिर दोबारा इन सबकी डेट्स एक साथ मिलने में कई मुश्किलें आएंगी. इस बारे में इस रिपोर्ट में लिखा गया,

"मार्च में 25 दिन का शूट होना था. सारे एक्टर्स ने अपनी डेट्स दे दी थीं. उसी के मुताबिक उनके दूसरे प्रोजेक्ट्स लाइन अप हुए थे. शूट कैंसल होने से भागम भाग 2 का भविष्य संकट में दिख रहा है. अक्षय को तो शूट शुरू होने के दो दिन पहले ही इस लीगल मैटर के बारे में पता लगा. वो जून और उसके आगे की डेट्स दूसरी फिल्मों को दे चुके हैं."

एकता के नोटिस के बाद राज शांडिल्य का बयान भी आ गया है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक राज शांडिल्य ने एकता के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट कर दिया है. इस बारे में सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया,

Advertisement

"राज और एकता कपूर ने साल 2019 में तीन फिल्मों की डील की थी. मगर ये एक्सक्लूसिव कॉन्ट्रैक्ट नहीं था. वो बालाजी मोशन पिक्चर्स के इतर दूसरे प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए स्वतंत्र थे. इसलिए जब उन्हें एकता के बैनर से नोटिस आया, तो उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेट करने का फ़ैसला लिया. क्योंकि इस कारण वो ऐसे प्रोजेक्ट खो रहे थे, जो क्रिएटिव और फाइनेंशियल लेवल पर बड़े हैं."

राज शांडिल्य ने अपने स्टेटमेंट में लिखा,

"मैंने अपने कॉन्ट्रैक्ट के अधिकारों के अनुसार, बालाजी टेलीफिल्म्स के साथ अपना कॉन्ट्रैक्ट ख़त्म करने का नोटिस जारी किया था. इस बात को अब दो सप्ताह बीत चुके हैं. यदि बालाजी टेलीफिल्म्स को लगता कि उनके पास कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन को चुनौती देने का कोई ठोस कानूनी आधार है, तो वे उचित कानूनी कार्रवाई कर सकते थे. उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसके बजाय, उन्होंने निराधार आपराधिक आरोप लगाए हैं. ये कॉन्ट्रैक्ट टर्मिनेशन के बदले डराने-धमकाने के प्रयास की तरह दिखते हैं. मैं ऐसे किसी भी आरोप का उचित कानूनी प्रक्रिया के माध्यम से जवाब दूंगा. यह भी स्पष्ट किया जाता है कि 'भागम भाग 2' अपने तय समय पर बनेगी." 

‘भागम भाग’ साल 2006 में आई थी. उसमें गोविंदा भी थे, मगर सीक्वल में उन्हें मनोज बाजपेयी ने रिप्लेस किया है. मीनाक्षी चौधरी और आएशा खान भी इसमें ज़रूरी किरदारों में कास्ट की गई हैं. ‘भागम भाग’ प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी थी. और इसके सीक्वल के लिए मेकर्स ने ‘ड्रीम गर्ल’ फेम राज शांडिल्य को साइन किया था. दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बात रख दी है. मगर फिल्म का क्या होगा? राज ही इस फिल्म को बनाएंगे या नहीं? ये फिल्म बनेगी या डिब्बाबंद हो जाएगी? ये तो वक्त ही बताएगा. ये ‘हेरा फेरी 3’ के बाद अक्षय कुमार की दूसरी फिल्म है, जो लीगल पचड़ों की वजह से फंस गई है.

वीडियो: 'भागम भाग 2' में मनोज बाजपेयी की कास्टिंग से क्यों भड़की जनता?

Advertisement