The Lallantop

'मैदान' के बाद एक और बायोपिक करेंगे अजय देवगन

अजय देवगन, तिग्मांशु धूलिया और प्रीती सिन्हा देश के पहले दलित क्रिकेटर पल्वंकर बालू पर फिल्म बनाने जा रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
ये फिल्म रामचंद्र गुहा की किताब पर आधारित होगी.

 सलमान खान की 'द बुल' को लेकर आया क्या बड़ा अपडेट आया है? ‘मैदान’ के बाद और कौन सी बायोपिक करेंगे अजय देवगन? ‘पुष्पा 2’ की टीम विदेश जाने वाली है वहां एक कार चेज़ सीन शूट होना है. नीचे पढ़िए सिनेमा से जुड़ी सभी खबरें:

Advertisement

1.‘द सिम्स’ पर फिल्म बनाएंगी मार्गो रॉबी

कंप्यूटर गेम ‘द सिम्स’पर फिल्म बनने जा रही है. मार्गो रॉबी अपने प्रोडक्शन बैनर लकी चैप के तले इसे बनाने वाली हैं. ‘लोकी’ वाली केट हरॉन इसे डायरेक्ट करेंगी.

Advertisement

2.‘पुष्पा 2’ की टीम फिर से विदेश जाने वाली है

‘पुष्पा 2’ की टीम फिर से विदेश जाने वाली है. बैंकॉक या जापान में एक कार चेज़ सीन शूट होना है. Gulte में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस सीन में या तो अल्लू अर्जुन गाड़ी चलाएंगे या फिर ट्रक. विदेश में गाड़ी चलाने के लिए इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस की ज़रूरत पड़ती है. अल्लू अर्जुन लाइसेंस लेने के लिए RTO पहुंचे थे. वहां से उनकी तस्वीर वायरल हो रही है.

3. सलमान की 'द बुल' को लेकर आया बड़ा अपडेट

Advertisement

पिछले हफ्ते सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला के साथ फिल्म अनाउंस की. इसके बाद खबरें आईं कि सलमान और करण जौहर की फिल्म 'द बुल' डिब्बाबंद हो गई है. पीपिंग मून में छपी खबर के मुताबिक़, करण जौहर और सलमान खान की 'द बुल' नवंबर-दिसंबर से फ्लोर पर जाएगी.

4. अपनी बायोपिक के लिए खुद म्यूज़िक बनाएंगे इलैयाराजा

मशहूर म्यूज़िक कम्पोज़र हैं इलैयाराजा. 1000 से भी ज्यादा प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं. अब उन पर एक बायोपिक बन रही है. जिसमें धनुष लीड रोल कर रहे हैं. गुल्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक़ इलैयाराजा खुद इस फिल्म के लिए म्यूज़िक कम्पोज़ करेंगे.

5.'मैदान' के बाद एक और बायोपिक करेंगे अजय देवगन

'मैदान' के बाद अजय देवगन एक और स्पोर्ट्स बायोपिक करने वाले हैं. अजय देवगन, तिग्मांशु धूलिया और प्रीती सिन्हा देश के पहले दलित क्रिकेटर पल्वंकर बालू पर फिल्म बनाने जा रहे हैं. ये फिल्म रामचंद्र गुहा की किताब पर आधारित होगी. फिल्म की कास्ट और डायरेक्टर अभी फाइनल नहीं हुए हैं.

6. विद्या बालन की फिल्म 'दो और दो प्यार' का टीज़र आया

विद्या बालन की फिल्म 'दो और दो प्यार' का टीज़र आ गया है. इसमें विद्या के साथ प्रतीक गांधी, इलियाना डीक्रूज और सेंथिल राममूर्ति जैसे कलाकार भी नज़र आयेंगे. 'दो और दो प्यार' 19 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में आएगी.

Advertisement