The Lallantop

आगरा: क्वारंटीन में रह रहे लोगों को फेंक कर दिया खाना-पानी, वीडियो वायरल

कुछ दिन पहले कोरोना से लड़ने के लिए आगरा मॉडल की काफी तारीफ हुई थी.

Advertisement
post-main-image
आगरा में क्वारंटीन सेंटर में खाना फेंक कर देने का मामला सामने आया है. (Photo: Video Grab)
आगरा. पिछले दिनों केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए आगरा मॉडल की काफी तारीफ की थी. लेकिन अब आगरा गलत वजह से खबर में है. आगरा के एक क्वारंटीन सेंटर का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि क्वारंटीन में रह रहे लोगों को खाने-पीने का सामान फेंक कर दिया जा रहा है. सेंटर का गेट बंद है और गेट के बाहर सामान रख दिया गया है. लोग गेट के अंदर से हाथ डाल कर सामान उठा रहे हैं. पीपीई किट पहने एक शख्स आता है. वह गेट के सामने वह बिस्किट के पैकेट फेंक देता है. इसी तरह से चाय के कप भी गेट के बाहर ही रखे गए हैं. वीडियो में पुलिस और प्रशासन के लोग भी नज़र आ रहे हैं. वीडियो हिंदुस्तान कॉलेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर का है. इसे एक महिला ने शूट किया है. वह अपना नाम ज्योति वर्मा बताती हैं. वह कहती हैं कि यहां पर लोगों को मेडिकल जांच के लिए लाया गया. लेकिन जांच नहीं की गई. उन्होंने बताया कि लोगों को प्रॉपर खाना-पीना भी नहीं दिया जा रहा है. NDTV के पत्रकार सौरभ शुक्ला का ट्वीट देखिये, न्यूज़ 18 के पत्रकार क़ाज़ी फ़राज़ अहमद का ट्वीट देखिए, प्रशासन ने क्या कहा? इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, आगरा के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (डीएम) प्रभु नारायण सिंह ने गेट के बाहर से खाना देने की घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि यह कुछ दिन पुराना मामला है. उन्होंने कहा,
खाना बांटने में चार घंटे की देरी हो गई थी. इसी दौरान उन्होंने यह सब किया. हालांकि यह इक्का-दुक्का मामला है. दोबारा ऐसा न हो यह तय किया गया है. सबका ध्यान रखा जा रहा है. अब सब ठीक है.
डीएम ने बताया कि इस क्वारंटीन सेंटर में करीब 500 लोग हैं. उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद जांच की गई और सिस्टम की खामियों को ठीक किया गया है. चीफ डवलपमेंट ऑफिसर को जिम्मेदारी तय करने को कहा गया है. उनसे रिपोर्ट देने को कहा गया है. कोरोना वायरस मैनेजमेंट टीम को भी काम ठीक से करने को बोला गया है. वहीं उत्तर प्रदेश के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा,
हालात ठीक किए जा रहे हैं. डीएम ने जांच के आदेश दे दिए हैं. खाना बांटने में थोड़ी सी देरी हो गई थी. इसलिए क्वारंटीन में रह रहे लोग बेसब्र हो गए थे.
  आगरा में 27 अप्रैल की सुबह तक कोरोना के 381 मामले सामने आए हैं. शहर में 10 लोगों की अब तक कोरोना से मौत हुई है. भारत में कोरोना वायरस के मामलों का स्टेटस

Advertisement

Video: बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा को फरीदाबाद पुलिस ने जवाब देने के बाद ट्वीट क्यों डिलीट किया?

Advertisement
Advertisement