The Lallantop

मैग्ज़ीन कवर पर कटरीना कैफ को देखकर लोग ट्रोल क्यों कर रहे हैं?

लोग सोशल मीडिया पर उनके बारे में भद्दी-भद्दी बातें लिख रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
कॉस्मोपॉलिटन मैग्ज़ीन के कवर पर कटरीना कैफ और दूसरी तरफ उनके बारे में सोशल मीडिया पर किए जाने वाले भद्दे कमेंट्स.
'बाहुबली' के बाद आई एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR का टीज़र कैसा है? अपने माता-पिता को खोने के बाद पहली बार बात करते हुए क्या बोले भुवन बाम? कटरीना कैफ ने अपने चेहरे के साथ क्या करा लिया कि लोग उन्हें ट्रोल कर रहे? महेश मांजरेकर ने बताई सलमान खान की सबसे पर्सनल बात. आज दी सिनेमा शो में इन्हीं मसलों पर अपन करेंगे बात.
1) एस.एस. राजामौली वाली RRR की पहली झलक आई
'बाहुबली' वाले एस.एस. राजामौली की नई फिल्म RRR का टीज़र रिलीज़ किया गया है. इस क्लिप में हमें फिल्म की प्राइमरी कास्ट फुल ऑन एक्शन मोड में दिख रही है. मास्सी बैकग्राउंड म्यूज़िक और एक्शन सीक्वेंसेज़ से भरपूर इस टीज़र में कोई डायलॉग तो नहीं है. मगर ये फिल्म के बारे में एक बेसिक आइडिया दे रही है. NTR जूनियर, रामचरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म 7 जनवरी, 2022 को रिलीज़ होने जा रही है. फिल्म का फर्स्ट ग्लिंप्स आप नीचे दिए लिंक पर देख सकते हैं-

2) पोर्नोग्राफी केस के बाद राज कुंद्रा ने किए सोशल मीडिया हैंडल डिलीट
पोर्नोग्रफी केस में दो महीने जेल में गुज़ारने के बाद बिज़नेसमैन राज कुंद्रा सितंबर में ज़मानत पर बाहर आए थे. वो इस कॉन्ट्रोवर्सी से पहले सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे. मगर उन्होंने अपना वेरीफाइड ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल डिलीट कर दिया है. जेल से आने के बाद मीडिया शिल्पा को तो लगातार स्पॉट करती रहती है. कभी उनके शो के सेट पर तो कभी वैकेशन के लिए फैमिली के साथ अलीबाग जाते हुए. मगर राज कुंद्रा मीडिया की नज़रों से लगातार दूर हैं.
ट्विटर से डिलीटेड राज कुंद्रा के हैंडल का स्क्रीनग्रैब.
ट्विटर से डिलीटेड राज कुंद्रा के हैंडल का स्क्रीनग्रैब.

3) माता-पिता को खोने पर पहली बार बोले भुवन बाम
BB Ki Vine वाले भुवन बाम ने इस साल कोविड-19 की वजह से बेहद कम समय के अंतराल में अपने माता-पिता को खो दिया. अब तक वो इस मसले पर बात करने से बचते रहे हैं. हिंदुस्तान टाइम्स को दिए हालिया इंटरव्यू में भुवन ने बताया कि वो खुद को काम में उलझाए रखते हैं. उनके लिए हर दिन अलग तरह का स्ट्रगल लेकर आता है. भुवन के पिता अवनिंद्र बाम 11 मई और उनकी मां पद्मा बाम 10 जून, 2021 को गुज़री थीं.
4) पुनीत के गुज़रने के बाद 1800 बच्चों को पढ़ाएंगे एक्टर विशाल
29 अक्टूबर को कन्नड़ा फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का निधन हो गया था. तमाम इंडस्ट्री के लोगों ने पुनीत के गुज़रने पर शोक जताया. तमिल फिल्म एक्टर विशाल ने उस काम को पूरा करने का बीड़ा उठाया है, जो पुनीत ने शुरू किया था. पुनीत 1800 बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाते थे. अपनी बाइलिंगुअल फिल्म 'एनेमी' के प्री-रिलीज़ इवेंट पर विशाल ने अनाउंसमेंट किया कि जिन बच्चों के एजुकेशन का खर्च पुनीत उठाते थे, उन 1800 बच्चों की ज़िम्मेदारी अब वो लेते हैं.
अपनी बाइलिंगुअल फिल्म 'एनेमी' के प्री रिलीज़ इवेंट पर विशाल.
अपनी बाइलिंगुअल फिल्म 'एनेमी' के प्री रिलीज़ इवेंट पर विशाल.

5) फेस जॉब करवाने के लिए बुरी तरह ट्रोल हुईं कटरीना कैफ
कटरीना कैफ इन दिनों फैशन मैग्ज़ीन कॉस्मोपॉलिटन के कवर पर नज़र आ रही हैं. हालांकि इस मैग्ज़ीन कवर पर कटरीना को देखकर लोगों का रिएक्शन कुछ अलग ही रहा. लोग कटरीना की तस्वीर देखकर बता रहे हैं कि उन्होंने फेस जॉब करवाया है. इसी चीज़ को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. लोग सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि कटरीना बोटॉक्स क्वीन हैं. बोटॉक्स बेसिकली एक किस्म की दवा होती है, जो एक्टर्स चेहरे की स्किन को सिमटने से या झुर्रियों से बचाने के लिए इस्तेमाल करते हैं.
फैशन मैग्ज़ीन कॉस्मोपॉलिटन के कवर पर कटरीना कैफ. सारा विवाद इसी कवर की वजह से शुरू हुआ.
फैशन मैग्ज़ीन कॉस्मोपॉलिटन के कवर पर कटरीना कैफ. सारा विवाद इसी कवर की वजह से शुरू हुआ.

6) महेश मांजरेकर ने बताई सलमान खान की सबसे पर्सनल बात
एक्टर और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर इन दिनों अपनी फिल्म 'अंतिम' के प्रमोशन में व्यस्त हैं. इस दौरान सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए सलमान खान की पर्सनल लाइफ के बारे में बात की. महेश ने बताया कि कुछ चीज़ें ऐसी हैं, जिसके बारे में वो सलमान से बात कर सकते हैं. महेश कहते हैं कि वो सलमान को कहते रहते हैं- 'सलमान तू शादी नहीं करता उसका इशू है मेरे को'. महेश बताते कि वो सलमान खान के बेटे को देखना चाहते हैं. महेश बताते हैं कि उन्हें लगता है कि सलमान खान को किसी ऐसे की ज़रूरत है, जिसके लिए वो लौटकर घर आएं. मगर जब भी ये बातें सलमान से कहते हैं, तो सलमान इन बातों को हंसी-मज़ाक में उड़ा देते हैं.
'दबंग 3' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान महेश और सई मांजरेकर के साथ सलमान खान.
'दबंग 3' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान महेश और सई मांजरेकर के साथ सलमान खान.

7) रोहित शेट्टी की सीरीज़ में पुलिसवाले बनेंगे सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के साथ एक वेब सीरीज़ करने वाले हैं. इस वेब सीरीज़ का नाम तो अभी नहीं बताया गया. मगर ये एक पुलिसिया वेब सीरीज़ होगी. पिंकविला में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक
रोहित और सिद्धार्थ लंबे समय से एक प्रोजेक्ट को लेकर बात कर रहे थे. अब वो जाकर मटिरियलाइज़ हुआ है. इस सीरीज़ को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज़ किया जाएगा. मगर इस प्रोजेक्ट से रोहित सिर्फ बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हैं. इस सीरीज़ को सुश्वांत प्रकाश डायरेक्ट करने वाले हैं.
एक इवेंट के दौरान रोहित शेट्टी और करण जौहर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा.
एक इवेंट के दौरान रोहित शेट्टी और करण जौहर के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा.

8) सिद्धार्थ-रश्मिका की फिल्म 'मिशन मजनू' की रिलीज़ डेट आई
सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'मिशन मजनू' की रिलीज़ डेट आ गई है. असल घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही ये फिल्म इंडिया के एक कॉवर्ट मिशन से इंस्पायर्ड है. इस मिशन का मक़सद था पाकिस्तान की अवैध तरीके से न्यूक्लीयर वेपन हासिल करने की कवायद को बेपटरी करना. शांतनू बाग्ची डायरेक्टेड ये फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में उतरने जा रही है. 'मिशन मजनू' में सिद्धार्थ और रश्मिका के अलावा शारिब हाशमी, परमीत सेठी, ज़ाकिर हुसैन और कुमुद मिश्रा जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं.
फिल्म मिशन मजनू की रिलीज़ डेट अनाउंसमेंट ट्वीट का स्क्रीनग्रैब.
फिल्म मिशन मजनू की रिलीज़ डेट अनाउंसमेंट ट्वीट का स्क्रीनग्रैब.

Advertisement
इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement