The Lallantop

'बॉर्डर 2' के बाद सनी देओल की सबसे 'घातक' फिल्म का सीक्वल बनेगा?

राजुकमार संतोषी और सनी देओल ने अब तक तीन फिल्मों में साथ काम किया है. तीनों ही फिल्में सफल रही हैं.

Advertisement
post-main-image
'घातक' 1996 में बॉक्स ऑफिस पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • राजकुमार संतोषी ने फिल्म 'घातक 2' की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है और सनी देओल को कहानी सुनाई है, जिससे दोनों इस परियोजना पर संभावित काम करने की तैयारी में हैं।
  • सनी देओल ने 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद सीक्वल बनाने को लेकर सोच-समझकर निर्णय लेने का संकेत दिया है ताकि दर्शकों के साथ धोखा न हो।
  • सनी देओल और राजकुमार संतोषी ने अभी तक तीन सफल फिल्मों में सहयोग किया है, और 'घातक 2' की मंजूरी के बाद उनकी आगामी फिल्मों पर काम आगे बढ़ सकता है।

Gadar 2 और Border 2 की सक्सेस के बाद Sunny Deol अपनी एक और आइकॉनिक फिल्म के सीक्वल में नज़र आ सकते हैं. ये फिल्म है 1996 में आई Rajkumar Santoshi की Ghatak का सीक्वल. खबर है कि डायरेक्टर ने Ghatak 2 की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है. हाल ही में उन्होंने सनी को इसकी कहानी भी सुनाई है.

Advertisement

'बॉर्डर 2' की रिलीज़ के बाद सनी इन दिनों मनाली में हैं. इसलिए संतोषी 'घातक 2' की स्क्रिप्ट लेकर वहीं चले गए. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक,

"राजकुमार संतोषी को एक आइडिया सूझा, जो उन्हें लगता है कि घातक 2 के लिए सटीक है. उन्होंने सनी देओल को इस बात की जानकारी दी है. सनी को वो आइडिया पसंद आया और उन्होंने संतोषी से मनाली आकर मिलने को कहा था."

Advertisement

संतोषी 31 जनवरी को सनी से मिलने मनाली निकल गए थे. वहां उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट सुनाई है. सूत्र ने आगे कहा,

"अब देखना ये है कि सनी देओल को ये विषय कितना पसंद आता है. अगर उन्हें कहानी रोमांचक लगी, तो तारीखों और बाकी चीज़ों के हिसाब से इसके काम को आगे बढ़ाएगा. सनी का मानना है कि सिर्फ इसलिए अपनी पुरानी हिट फिल्मों का सीक्वल नहीं बनाएंगे क्योंकि गदर 2 और बॉर्डर 2 हिट हो गई हैं. उनका मानना है कि ऐसा करना दर्शकों के साथ धोखा होगा. खुद राजकुमार संतोषी भी उनकी इस बात से पूरी तरह सहमत हैं."

राजुकमार संतोषी और सनी ने अब तक तीन फिल्मों में साथ काम किया है. इनमें 'घायल', 'घातक' और 'दामिनी' शामिल हैं. ये तीनों सनी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में गिनी जाती हैं. सनी के कुछ सबसे आइकॉनिक डायलॉग्स भी इन्हीं फिल्मों की देन हैं. इसके अलावा दोनों ने 'लाहौर 1947' नाम की फिल्म पर भी काम कर रहे हैं. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी ये मूवी रिलीज़ के लिए तैयार पड़ी है. मगर भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे राजनैतिक तनाव के कारण इसे रिलीज़ नहीं किया जा रहा है. इस बीच ऐसी भी खबरें हैं कि संतोषी सनी देओल की 'जाट 2' को भी डायरेक्ट कर सकते हैं. हालांकि इस खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है.

Advertisement

वीडियो: फिल्म रिव्यू: कैसी है सनी देओल की 'बॉर्डर 2' फिल्म?

Advertisement