The Lallantop

मैंने जिस हीरोइन के हाथ पर थूका, वो नंबर वन हो गई- आमिर खान

आमिर खान की इस हरक़त के कारण जूही चावला ने उनसे सालों तक उनसे बात नहीं की.

Advertisement
post-main-image
आमिर खान ने बताया कि वो हीरोइंस के हाथ पर थूक देते थे.

Aamir Khan फिल्में ही नहीं, प्रैंक भी परफेक्शन के साथ करते हैं. Dil की शूटिंग के दौरान Madhuri Dixit और Ishq के सेट पर Juhi Chawla. इन दोनों लोगों के साथ जो हरक़त उन्होंने की, वो इस बात की तसदीक करती है. सेट पर वो अक्सर अपनी हीरोइन के हाथ पर थूक देते हैं. हाल ही में जब आमिर खान The Lallantop के ख़ास कार्यक्रम Guest In The Newsroom आए, तो उनकी इस हरक़त पर भी बात हुई. हरक़त जो अटपटी सी है और आमिर ने इसका जवाब भी अतरंगी ही दिया. सवाल हुआ, तो पहले तो झेंप गए. फिर हंसते हुए बोले,

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

“दरअसल जिस भी हीरोइन के हाथ पर मैंने थूका, वो नंबर वन हो गई.”

आमिर खान से इसका थोड़ा और लॉजिकल जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा,

Advertisement

“उस बहाने लड़की का हाथ पकड़ने को मिल जाता है. मैं बस थोड़ी-बहुत मस्ती करता था, और कुछ नहीं.”

आमिर ने बताया कि उनकी ये हरक़तें ‘दंगल’ तक जारी रहीं. बल्कि उन्होंने बताया कि अब भी वो ऐसा कर देते हैं. दरअसल आमिर हीरोइन को ये बोलते कि वो हाथ देखना जानते हैं. और जैसे ही हीरोइन उन्हें हथेली थमाती, वो उस पर थूक देते. ‘इश्क़’ की शूटिंग की दौरान जूही चावला के साथ उन्होंने ऐसा ही किया. उन्होंने जूही से कहा कि वो एस्ट्रोलॉजी जानते हैं. जूही ने उन्होंने हाथ देखने को कहा. पूरे क्रू के सामने आमिर, जूही के हाथ पर थूक कर भाग गए. इससे जूही इतनी नाराज हुईं कि वो अगले दिन शूट पर ही नहीं आईं. जूही की नाराज़गी पर आमिर भी ग़ुस्सा हो गए. दोनों के बीच कई सालों तक बातचीत नहीं हुई. ‘दिल’ के गाने 'खम्भे जैसी खड़ी है…’ की शूटिंग में माधुरी के साथ भी उन्होंने ऐसा ही किया था. आमिर ने माधुरी को बताया कि वो हाथ देखने में बड़े माहिर हैं. ये सुनते ही माधुरी ने अपना हाथ आमिर की तरफ बढ़ा दिया. कुछ देर तो आमिर ने उनके हाथ की ओर देखा, और यही हरक़त की. 18वें मुंबई फिल्म फेस्टिवल में 'जो जीता वहीं सिकंदर' के री-यूनियन में भी आमिर की इस आदत के बारे में चर्चा हुई थी.

बहरहाल आमिर के वर्कफ्रंट की बात करें, तो फिलहाल उनकी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ सिनेमाघरों में लगी हुई है. इसके बाद आमिर रजनीकांत स्टारर 'कुली' में नज़र आएंगे. 14 अगस्त को रिलीज़ हो रही इस फिल्म में आमिर का 15 मिनट का कैमियो है. अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और भी हैं, मगर उनकी अगली बड़ी फिल्म है दादा साहेब फाल्के की बायोपिक, जिसे राजकुमार हीरानी डायरेक्ट करेंगे. फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.

Advertisement

वीडियो: 'महाभारत' बनाने के बाद रिटायमेंट ले सकते हैं आमिर खान!

Advertisement