The Lallantop

मंडे टेस्ट में अच्छे नंबर से पास हुई आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर'

रिलीज़ के चौथे ही दिन 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है 'सितारे ज़मीन पर'. 'तारे ज़मीन पर' को भी पीछे छोड़ा.

Advertisement
post-main-image
फिलहाल इसकी नजर 114 करोड़ का कलेक्शन करने वाली 'गजनी' से आगे निकलने पर है.

Aamir Khan की Sitaare Zameen Par ने सबको चौंकाते हुए वीकेंड पर बढ़िया कलेक्शन कर लिया है. शुक्रवार को 10.70 करोड़ की कमाई के साथ इसकी ओपनिंग बेशक धीमी रही. मगर बीतते दिन के साथ इसकी कमाई बढ़ती चली गई. रविवार तक इस फिल्म ने देशभर से 57.30 करोड़ रुपये कमा लिए थे. हालांकि किसी भी फिल्म की असली परीक्षा मंडे को होती है. फिल्मों की भाषा में इसे मंडे बॉक्स ऑफिस टेस्ट भी कहा जाता है. इससे तय होगा कि फिल्म भविष्य में और कितनी कमाई कर सकती है. ‘सितारे ज़मीन पर’ ने सोमवार को 8.50 करोड़ रुपए की कमाई की. इसे टिकट खिड़की पर ठीक होल्ड माना जा सकता है. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सोमवार से नॉर्मल हफ्ता शुरू हो जाता है. स्कूल-कॉलेज-दफ्तर खुल जाते हैं. इसलिए मंडे को फिल्मों का कलेक्शन बाकी दिनों से थोड़ा कम ही रहता है. 'सितारे ज़मीन पर' के साथ भी ऐसा ही हुआ. इसने सोमवार को 8.50 करोड़ रुपए की कमाई की. चूंकि फिल्म की ओपनिंग ही 10.70 करोड़ की थी. इसलिए इस कलेक्शन को ठीक माना जा रहा है. यानी अब तक आमिर की फिल्म का डोमेस्टिक कलेक्शन 65.80 करोड़ रुपए पहुंच चुका है.

‘सितारे ज़मीन पर’ की प्रति दिन कमाई आप नीचे जा सकते हैं-

Advertisement

शुक्रवार- 10.70 करोड़ रुपए
शनिवार- 19.90 करोड़ रुपए
रविवार- 26.70 करोड़ रुपए 
सोमवार- 08.50 करोड़ रुपए

टोटल- 65.80 करोड़ रुपए  

(सभी आंकड़े ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक)

Advertisement

इसी के साथ ‘सितारे ज़मीन पर’, आमिर खान के करियर की 7वीं सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. इसने ‘रंग दे बसंती’ (52.91 करोड़ रुपए), ‘लाल सिंह चड्ढा’ (61.12 करोड़ रुपए) और ‘तारे ज़मीन पर’ (62.95 करोड़ रुपए) को पीछे छोड़ दिया है. 

फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 100 करोड़ रुपए के पार जा चुका है. मात्र चार दिनों में ही इसने दुनियाभर से 103.50 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड तक ये फिल्म देशभर से भी 100 करोड़ रुपए का कारोबार कर लेगी. अब इसकी नज़र देश की पहली 100 करोड़ी फिल्म ‘गजनी’ पर होगी. जिसने 114 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था. फिल्म के वर्ड ऑफ माउथ और मजबूत होल्ड को देखते हुए ये ‘सितारे ज़मीन पर’ के लिए बहुत मुश्किल नहीं होगा.  

‘सितारे ज़मीन पर’ ऐसे बच्चों की कहानी है, जिन्हें डाउन सिंड्रोम है. उन्हें आमिर का किरदार एक नेशनल लेवल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लिए ट्रेन करता है. ये स्पैनिश फिल्म 'कैंपियोनेस' की रीमेक है. ‘सितारे ज़मीन पर’ को ‘शुभ मंगल सावधान’ वाले आर.एस.प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है. इसमें आमिर के अलावा जेनिलिया डिसूज़ा, बृजेंद्र काला और डॉली अहलूवालिया जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है.

वीडियो: आमिर की 'सितारे जमीन पर' ने दूसरे दिन तगड़ी कमाई कर डाली

Advertisement