अलका याग्निक के 36 लुभावने गानेः जिन्हें गा-गाकर बरसों लड़के-लड़कियों ने प्यार किया
20 मार्च को उनके बर्थडे पर उनकी ये यादें.
Advertisement

अल्का याज्ञ्निक (इनसेट) ने अपना पहला गाना 1980 में फिल्म "पायल की झनकार" के लिए गाया था. बाद में उनकी सबसे लोकप्रिय पहचान 90 के दशक के रोमैंटिक गानों से बनी. कुछ वैसे ही मिजाज का गाना है गोविंदा-जूही चावला स्टारर "दिल चाहे किसी से". फिल्म है "दीवाना मस्ताना." (फोटोः यूट्यूब)
अलका याज्ञ्निक की मां क्लासिकल सिंगर थीं. उन्हीं की महत्वाकांक्षा थी कि वे छह की उम्र में गाने लगीं. साल रहा होगा 1972. इतनी कम उम्र में जब बच्चे बोलना भी नहीं सीखते वे ऑल इंडिया रेडियो पर परफॉर्म करती थीं. फिर मां उन्हें फिल्मों में गवाने की कोशिश करने लगीं. राज कपूर से मिलवाया. राज कपूर ने कंपोजर लक्ष्मीकांत जी से मिलवाया. यहां से एक शुरुआत हुई. साल 1980 में अलका ने अपना पहला फिल्मी गाना गाया. मूवी थी राजश्री प्रोडक्शन की 1980 में आई 'पायल की झनकार.' उसके अगले साल उन्होंने अमिताभ बच्चन के बहुत चर्चित गीत 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है' का फीमेल वर्जन गाया था. इसके बाद के करियर में उन्होंने हर बड़े कंपोजर के लिए गाया. हर बड़े मेल गायक के साथ डुएट किया. प्लेबैक सिंगिंग की. 90 के दौर में जो गाने जबरदस्त हिट हुए उनमें अलका के गाने भी प्रमुखता से थे. हिंदी फिल्मों के सबसे बेहतरीन सिंगर्स में उनका नाम हमेशा प्रमुखता से लिया जा सकेगा. 20 मार्च 1966 को कोलकाता में जन्मी अलका आज 53 की हो गई हैं. उनके काम को याद करने के लिए हम लाए हैं 36 ऐसे गाने जो हमारे हिसाब से श्रोताओं-दर्शकों को बहुत पसंद आएंगे. ये ऐसे गाने हैं जो प्यार करने वालों को अनूठा भावनात्मक चरम देते आए हैं और देते रह सकते हैं. जब ये गाने आए थे, तब जो भी जवानी में कदम रख रहे थे वे लड़के-लड़कियां बता सकेंगे कि इन गीतों ने उन्हें प्रेम की कैसी सपनीली दुनिया में स्थानांतरित कर दिया था. ख़ैर, अपने हिस्से के अहसास यहां सुनकर करें. अलका के उन गीतों के लिंक भी कमेंट्स में शेयर करें जो आपको सबसे ज्यादा पसंद रहे हैं. अपने दौर की वो यादें भी शेयर करें जो बाद के दौर के लोग शायद न समझ पाते हों.
Also Read:
गोविंदा के 48 गाने: ख़ून में घुलकर बहने वाली ऐसी भरपूर ख़ुशी दूजी नहीं
लोगों के कंपोजर सलिल चौधरी के 20 गाने: भीतर उतरेंगे
रेशमा के 12 गाने जो जीते जी सुन लेने चाहिए!
सनी देओल के 40 चीर देने और उठा-उठा के पटकने वाले डायलॉग!
गीता दत्त के 20 बेस्ट गाने, वो वाला भी जिसे लता ने उनके सम्मान में गाया था
गानों के मामले में इनसे बड़ा सुपरस्टार कोई न हुआ कभी
धर्मेंद्र के 22 बेस्ट गाने: जिनके जैसा हैंडसम, चुंबकीय हीरो फिर नहीं हुआ
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















