The Lallantop

पोर्न साइट पर नहीं देखे इंडियन वीडियोज, राष्ट्रद्रोह का केस

राष्ट्रद्रोह ऐसी-ऐसी वजहों से लग रहा है कि आदमी सिर पीट ले, आगे इन दस खबरों के लिए भी तैयार रहें.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
एक हीरोइन पर राष्ट्रद्रोह का केस बन रहा है. क्योंकि उसने पाकिस्तान की तारीफ कर दी. ऐसा हुआ, तो तारीफ करते रहना चाहिए, आपका देश भी तो पाकिस्तान बना जा रहा है. राष्ट्रद्रोह नया कीवर्ड है. आने वाले समय में कोई कितना मशहूर हुआ था, ये इस बात पर तय होगा कि उन पर राष्ट्रद्रोह का केस चला कि नहीं. पहले हमें लगता था कि राष्ट्रद्रोह में कुछ ऐसा होता होगा कि आप देश के खिलाफ लड़ाई छेड़ दो. किसी को मार दो. कुछ बुरा कह दो. पर लो. यहां तो किसी की बात काट दो तो राष्ट्रद्रोह लग जाता है. एक लड़की पर बाल ठाकरे के खिलाफ बोलने पर लगा तो पता चला कि राष्ट्र मतलब ठाकरे होते हैं. आदमी के खिलाफ बोलना भी राष्ट्रद्रोह है. मजे की बात ये कि सेम यही चीज उस पार भी हो रही है. वो बलूचिस्तान वालों को ऐसे ही मामलों में धर रहे हैं. ऐसी हरकतें करते हैं तो पक्का हो जाता है, वो भी हमारा ही हिस्सा थे कभी. बहुत कुछ सीखा है. ऐसे-ऐसे ही चलता रहा, तो कोई किसी भी मामले में राष्ट्रद्रोह में अंदर जाएगा. नमूने ये हैं.

1. पोर्न साइट पर नहीं खोली इंडियन गैलरी, चलेगा राष्ट्रद्रोह का केस. 2. विराट के छक्के पर 'यू रॉक्स ब्रो...' नहीं लिखा, राष्ट्रद्रोह का केस. 3. टीवी पर आ रही थी 'तिरंगा' चैनल बदल दिया, राष्ट्रद्रोह का केस. 4. फवाद खान था लड़की का क्रश, राष्ट्रद्रोह का केस. बॉयफ्रेंड पर भी चलेगा मुकदमा. 5. 'कुमकुम भाग्य' की बजाय देख रही थी 'जिंदगी गुलज़ार है,' मां-बेटी पर राष्ट्रद्रोह का केस. 6. व्हाट्सएप पर तिरंगा 11 लोगों को फॉरवर्ड नहीं किया, युवक पर राष्ट्रद्रोह का केस. 7. 15 अगस्त पर तिरंगा बेचते बच्चे की फोटो पर नहीं लिखा 'जय हिंद' तो राष्ट्रद्रोह का केस. 8. बेवजह पाकिस्तान, युगांडा, जार्जिया, हैती, तिमोर, बार्बाडोस, बेलारूस को नहीं गरिआया, राष्ट्रद्रोह का केस. 9. खुले में स्वीकारा, तीन साल पहले सोचा था यहां कुछ ठीक नहीं है, राष्ट्रद्रोह का केस. 10. 'ना जी' टीवी पर नहीं देखता था 'आरएनए' तो राष्ट्रद्रोह का केस.

इसमें एक और जोड़ लीजिए, राष्ट्रद्रोह का मजाक बनाया. दस वजहें बताईं, लिखने वाले पर राष्ट्रद्रोह का केस.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement