किन्नू के 12 रुपये किलो से 50 रुपये किलो तक पहुंचने की कहानी
ये अद्भुत जानकारी आपके लिए सीधा किन्नू के बाग से लेकर आए हैं.
Advertisement
राजस्थान में चुनावी माहौल पूरे चरम पर है. नेता अपने अपने हिसाब से लोगों के वोट को जुटाने के लिए तरह-तरह के चुनावी वादों का सहारा ले रहे हैं. इन चुनावी रैली और चुनावी शोर के बीच टीम चेतक राजस्थान के गंगानगर पहुंची. यहां हमने किन्नू की खेती कर रहे किसानों से बात की. उन्होंने हमें किन्नू के बारे में विस्तार से बताया. एक किसान ने बातचीत के क्रम में ही पूरा गणित समझा दिया कि कैसे खेत से 12 रुपये किलो बिकने वाला किन्नू बाजार तक आते-आते 50 रुपये किलो का हो जाता है. इसमें बिचौलिए का तो फायदा होता है, लेकिन जो किसान इसकी खेती कर रहे हैं उन्हें किसी तरह का कोई फायदा नहीं होता है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















