The Lallantop
Logo

मध्य प्रदेश: कमल नाथ ने कर्ज माफी पर आचार संहिता का हवाला दिया, लेकिन कंप्यूटर बाबा की नियुक्ति कर दी

आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले कंप्यूटर बाबा को नदी न्यास परिषद का अध्यक्ष बनाने पर शिवराज सिंह ने साधा निशाना.

Advertisement
मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ ने कुछ ऐसा बोल दिया है कि जनता उनकी मौज ले रही है. कमलनाथ ने कहा कि उनकी सरकार रोजगार के लिए युवाओं को बैंड-बाजा बजाने की ट्रेनिंग देगी.  खैर अभी न ये योजना शुरू हुई है और न किसी को रोजगार मिला है. मगर 10 मार्च. दिन रविवार यानि छुट्टी के दिन एक आदमी को जरूर रोजगार मिल गया. ये आदमी हैं कंप्यूटर बाबा. ये वही बाबा हैं जिन्हें पिछली शिवराज सरकार ने भी राज्य मंत्री बनाया था. अब इन्हीं बाबा को मां नर्मदा, मां क्षिप्रा और मंदाकनी नदी न्यास का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. वो भी आचार संहिता लगने से कुछ देर पहले ही. इस पर सवाल उठना तय था. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बाकायदा कमल नाथ को लपेटा भी है. पूरा मामला देखिए वीडियो में.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement