The Lallantop
Logo

अली-बजरंग बली करने के चक्कर में नप गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बसपा प्रमुख मायावती

नेताओं के बड़बोलेपन पर चुनाव आयोग हुआ सख्त.

Advertisement
मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीएसपी प्रमुख मायावती के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है. योगी 72 घंटे यानी तीन दिन तक पार्टी का प्रचार नहीं कर पाएंगे. वहीं मायावती 48 घंटे यानी दो दिन चुनाव प्रचार नहीं कर पाएंगी. चुनाव आयोग का यह फैसला 16 अप्रैल से लागू होगा. इस दौरान योगी आदित्यनाथ और मायावती ना तो कोई रैली को संबोधित कर पाएंगे, ना ही सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर पाएंगे और ना ही किसी को इंटरव्यू दे पाएंगे. देखिए वीडियो.

Advertisement
Advertisement
Advertisement