बेगुसराय से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग के सामने खुद को बेरोजगार बताया
कन्हैया के पास कुल कितनी संपत्ति है?
Advertisement
कन्हैया कुमार के पास न घर है न गाड़ी. बेगूसराय में उनके गांव बीहट में थोड़ी जमीन है. यह जमीन उन्हें विरासत में मिली है. बेगूसराय सीट से चुनाव लड़ रहे कन्हैया कुमार ने 9 अप्रैल को नामांकन दाखिल किया था. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक कन्हैया ने खुद को बेरोजगार बताया है. हालांकि वह स्वतंत्र लेखन का काम करते हैं. कुछ कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में लेक्चर देने जाते हैं. कन्हैया ने एक किताब लिखी है जिसका नाम है ‘बिहार टू तिहाड़’. कन्हैया के इनकम का सबसे बड़ा सोर्स किताब से मिलने वाली रॉयल्टी है.
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)








