लल्लनटॉप की टीम बिहार के सारण ज़िले की परसा सीट पर पहुंची है. जहां से राजद उम्मीदवार डॉ. करिश्मा राय चुनाव लड़ रही हैं. वह पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती, पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की भतीजी और तेज प्रताप यादव की साली हैं. इस बातचीत में डॉ. करिश्मा राय ने राजनीति में महिलाओं की भागीदारी, राजद के अंदरूनी समीकरणों और अपने जनसंपर्क अभियान के बारे में बात की है. यहां के स्थानीय लोगों से भी बातचीत की. शराबबंदी के सरकारी दावे के बावजूद, एक आदमी शराब की बोतल लिए कैमरे के सामने आ गया. देखिए लल्लनटॉप टीम की ये डिटेल्ड रिपोर्ट.
चुनाव यात्रा: 'तेज प्रताप यादव की साली नहीं, मैं डॉ. करिश्मा राय हूं', राजद प्रत्याशी ने बातचीत में क्या बताया?
राजद उम्मीदवार डॉ. करिश्मा राय परसा सीट से चुनाव लड़ रही हैं. वह पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा प्रसाद राय की पोती, पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की भतीजी और तेज प्रताप यादव की साली हैं.
Advertisement
Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












