Tamilnadu Election Result 2026 Updates: तमिलनाडु में विजय थलपति की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) सत्ता में आती दिख रही है. TVK 234 में से 108 सीटों पर आगे चल रही है. विजय खुद दो सीटों पेरम्बूर और त्रिची (ईस्ट) पर आगे चल रहे हैं. इस चुनाव में उनका जलवा कुछ ऐसा रहा कि कभी उनके ड्राइवर रहे राजेंद्रन के बेटे आर सबरीनाथन भी चुनाव जीतते दिख रहे हैं. विजय की पार्टी टीवीके ने सबरीनाथन को विरुगंबक्कम से टिकट दिया था.
थलापति विजय ने पूर्व ड्राइवर के बेटे को टिकट देकर DMK-ADMK को पानी पिला दिया
Tamilnadu Election Result 2026 Updates: 12 राउंट की काउंटिंग के बाद सबरीनाथन को 39 हजार 356 वोट मिल चुके हैं. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डीएमके के एएमवी राजा प्रभाकरा को 26 हजार 950 लोगों ने वोट किया है. सबरीनाथन उनसे इस समय 12 हजार 406 वोटों से आगे हैं. थलापति विजय की तरह सबरीनाथन के लिए भी ये पहला चुनाव है.


12 राउंट की काउंटिंग के बाद सबरीनाथन को 39 हजार 356 वोट मिल चुके हैं. उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी डीएमके के एएमवी राजा प्रभाकरा को 26 हजार 950 लोगों ने वोट किया है. सबरीनाथन उनसे इस समय 12 हजार 406 वोटों से आगे हैं. थलापति विजय की तरह सबरीनाथन के लिए भी ये पहला चुनाव है.
पिता 30 साल रहे विजय के साथसबरीनाथन के पिता राजेंद्रन 30 साल से ज्यादा समय से विजय के ड्राइवर रहे हैं. बाद में उनके पर्सनल असिस्टेंट बने. राजेंद्रन रोज विजय के साथ घंटों गाड़ी चलाते, उनके शेड्यूल संभालते. इस तरह वो उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गए. विजय ने उन्हें परिवार जैसा मान लिया. अब कहीं न कहीं उसी वफादारी का फल सबरीनाथन को मिल रहा है.
मार्च 2026 में विजय ने जब सभी 234 सीटों के कैंडिडेट्स घोषित किए, तो विरुगंबक्कम से सबरीनाथन का नाम सामने आया. स्टेज पर पिता-पुत्र दोनों भावुक हो गए. सबरीनाथन विजय के पैर छूकर रो पड़े, विजय ने खुद उनके आंसू पोंछे. वो वीडियो वायरल हो गया. एक आम ड्राइवर का बेटा अब MLA बनने की राह पर है. ये सीन देखकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं.
सबरीनाथन डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी थेसबरीनाथन बचपन से ही विजय के घर आते-जाते रहे. फिल्म सेट्स की झलक देखी, लेकिन कभी स्टारडम की चकाचौंध में नहीं फंसे. पढ़ाई पूरी की. DME और B.Tech किया. इसके बाद पार्टी जॉइन की. विरुगंबक्कम के डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी बने. जब टिकट मिला तो बोले, “ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी उपलब्धि है, लेकिन प्रेशर भी है.”
उनके एजेंडे में लोकल इश्यूज हैं. ट्रैफिक, पानी, युवाओं के लिए जॉब्स और महिलाओं की सुरक्षा. अब वोट काउंटिंग में TVK कई सीटों पर लीड कर रही है. विरुगंबक्कम में भी सबरीनाथन मजबूत स्थिति में दिख रहे हैं. अगर जीत गए तो ये सिर्फ एक सीट की जीत नहीं होगी. ये दिखाएगा कि विजय की पार्टी में वफादारी और मेरिट दोनों को जगह मिलती है. पुरानी पार्टियों में टिकट देने का खेल पैसे, जाति और लॉबी पर चलता था. TVK उस सिस्टम को चैलेंज कर रही है. विजय खुद कह चुके हैं कि ये लड़ाई सिस्टम चेंज की है.
राजा प्रभाकर ने 2021 में DMK के टिकट पर विरुगंबक्कम सीट जीती थी. वो तमिलनाडु वनिगर संगम के नेता विक्रमा राजा के पुत्र हैं. 2016 में विरुगंबक्कम सीट से AIADMK के उम्मीदवार VN रवि जीते थे.
वीडियो: TMC की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?






















