The Lallantop

AIADMK के 30 विधायक विजय के साथ जाने को बेताब, पार्टी चीफ के साथ केवल 17 ही?

Tamil Nadu Resorts Politics: ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कजगम (AIADMK) ने अपने 15 से ज्यादा विधायकों को पुडुचेरी के एक बड़े रिसॉर्ट में भेज दिया है, ताकि किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त से बचा जा सके.

Advertisement
post-main-image
AIADMK के 15 से ज्यादा विधायक पुडुचेरी के एक रिसॉर्ट में डेरा डाले हुए हैं. (फोटो: इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तमिलनाडु में AIADMK ने अपने 17 विधायकों को पुडुचेरी के रिसॉर्ट में भेजा है ताकि विधायकों को एकजुट रखा जा सके और खरीद-फरोख्त से बचा जा सके।
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK सबसे बड़ी पार्टी बनी है लेकिन सरकार बनाने के लिए आवश्यक 118 सीटों से पीछे है, जिससे पार्टियों के बीच गठबंधन की स्थिति जटिल हो गई है।
  • कांग्रेस ने विजय की पार्टी TVK को समर्थन दिया है, जिसके तुरंत बाद DMK ने कांग्रेस की आलोचना की और AIADMK के साथ कुछ बातचीत शुरू की है।

तमिलनाडु में 'रिसॉर्ट पॉलिटिक्स' का दौर शुरू हो गया है. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कजगम (AIADMK) ने अपने 17 विधायकों को पुडुचेरी के एक बड़े रिसॉर्ट में भेज दिया है, ताकि किसी भी तरह की खरीद-फरोख्त से बचा जा सके. सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कुल 47 विधायकों में से लगभग 30 विधायक विजय थलपति के साथ हाथ मिलाने के पक्ष में हैं. 

Advertisement

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा, AIADMK के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद सी.वी. षणमुगम ने ‘द शोर त्रिशव’ रिसॉर्ट में 20 से ज्यादा कमरे बुक किए हैं. इन कमरों की बुकिंग फिलहाल गुरुवार, 7 मई तक के लिए की गई है. कई विधायक पहले ही पुडुचेरी पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी रास्ते में हैं. पार्टी अपने विधायकों को एकजुट रखना चाहती है. जैसे-जैसे सरकार बनाने की स्थिति साफ होती जाएगी, आने वाले दिनों में और भी कमरे बुक किए जा सकते हैं.

'30 विधायक विजय के पक्ष में'

NDTV ने सूत्रों के हवाले से बताया कि AIADMK के लगभग 30 विधायक विजय की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) को समर्थन देने के लिए तैयार हैं. लेकिन पार्टी प्रमुख ई. पलानीस्वामी इसके लिए राजी नहीं हैं. AIADMK के सीनियर नेता के.पी. मुनुसामी ने पत्रकारों से कहा, 

Advertisement

"हालात चाहे जो भी हों, AIADMK किसी भी सूरत में TVK को समर्थन नहीं देगी."

तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों में से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने 59 सीटें जीतीं, AIADMK ने 47, CPI ने 2, CPI(M) ने 2 और BJP ने एक सीट जीती है. TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, लेकिन सरकार बनाने के लिए जरूरी 118 सीटों के आंकड़े से अभी भी पीछे है. TVK ने भी अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें मामल्लापुरम (तमिलनाडु) के रिसॉर्ट्स में भेज दिया है. 

कांग्रेस ने दिया समर्थन

कांग्रेस ने विजय को औपचारिक रूप से समर्थन दे दिया है, लेकिन गठबंधन में शामिल होने की शर्त यह है कि यह गठबंधन पूरी तरह धर्मनिरपेक्ष होगा. उम्मीद है कि पार्टी को दो कैबिनेट पद मिलेंगे. जैसे ही कांग्रेस ने विजय को समर्थन दिया, DMK ने कांग्रेस को ‘पीठ में छुरा घोंपने वाला’ करार दिया. यह भी कहा कि कांग्नेस ने तमिलनाडु में पांच सीटें केवल उसके समर्थन की वजह से ही जीती हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें: थलापति विजय ने 'किनारे' मिला दिए? नई सरकार को लेकर DMK-AIADMK में बातचीत का दावा

DMK और AIADMK के बीच बातचीत

यह भी पता चला है कि DMK ने अपनी पुरानी प्रतिद्वंद्वी पार्टी AIADMK के साथ गुपचुप तरीके से बातचीत शुरू कर दी है. तमिलनाडु की राजनीति में यह एक बेहद असामान्य घटना मानी जा रही है. DMK के पास 59 सीटें हैं, जबकि AIADMK के पास 47 सीटें हैं. TVK ने बाद में कांग्रेस के साथ गठबंधन पक्का करने के बाद AIADMK के साथ बातचीत रोक दी है, लेकिन दूसरी पार्टियों के साथ बातचीत जारी है.

वीडियो: तमिलनाडु चुनाव जीतने के बाद थलपति विजय पर कैसे मीम्स बन रहे?

Advertisement