
न्यू यॉर्क टाइम्स के 2013 के एक आर्टिकल में वही फोटो.
कहां इस्तेमाल किया गया है इस फोटो को? भाजपा ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए 'मोदी है तो मुमकिन है,' नाम से कैंपेन शुरू किया है. इसमें पीएम मोदी के तस्वीर के साथ एक परिवार का फोटो कोलाज बनाया गया है. इस पैम्फलेट पर लिखा है- 'पिछले 3 साल में 7.5 करोड़ लोग गरीबी से लाया गया.' इसके साथ ही बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया, 'मोदी है तो मुमकिन है.' इस पैम्फलेट को 'मोदी फॉर न्यू इंडिया' नाम के फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है. इस फेसबुक पेज के 16 लाख से ज्यादा लाइक्स हैं.

बीजेपी के प्रचार में इस पैम्फलेट को इस्तेमाल करते वक्त फेसबुक पर कैप्शन लिखा गया, 'गरीबों को बेहतर जीवन प्रदान करने के लिए केवल मोदी जी का नारा नहीं है, बल्कि यह एक मिशन है. कांग्रेस ने तो गरीबी हटाओ का नारा देकर वोट लूटा है, लेकिन मोदी जी ने गरीबी की दलदल से लोगों को निकाला है.' इस पोस्ट का मतलब ये है कि मोदी के कार्यकाल के दौरान ये परिवार गरीबी उन्मूलन योजना के लाभार्थियों में से एक था.

फेसबुक पेज पर किया जा रहा प्रचार. फोटो. स्क्रीनशॉट.
राज ठाकरे ने क्या किया? इस पैम्फलेट में दिख रहे परिवार को राज ठाकरे रैली के मंच पर लेकर आए. और सभी को उनके बारे में बताया. और कहा कि 'इनका फैमिली फोटो फेसबुक से उठा लिया गया और उसे (भाजपा के) कैंपेन के लिए इस्तेमाल किया गया. इनको (परिवार को) इस बारे में पता तक नहीं.' उन्होंने दावा किया कि उनकी तस्वीर का उपयोग भाजपा IT CELL प्रचार को आगे बढ़ाने के लिए कर रहा है.
और क्या-क्या कर रहे राज ठाकरे?
13 अप्रैल के दिन मुंबई के शिवाजी पार्क में एक रैली में राज ठाकरे ने ये सवाल उठाए-
1- अमेरिका कह रहा है, उसके पास पाकिस्तान के बेड़े में शामिल सभी एफ-16 विमानों का हिसाब है. भारत सरकार का दावा है कि बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था. प्रधानमंत्री मोदी ने झूठ क्यों बोला? इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए.
2- भाजपा ने 2014 में बहुमत हासिल किया. आपने पांच साल में क्या किया?
3- भाजपा के पिछले पांच साल के शासन में पीएम मोदी ने हर चीज का झूठा प्रचार किया है. चाहे भारतीय वायुसेना का स्ट्राइक हो या अच्छे दिन और हरेक भारतीय के खोते में 15 लाख रुपए देने, विकास, रोजगार, नोटबंदी, मेक इन इंडिया... सबमें झूठ ही फैलाया है.
4- नोटबंदी के दौरान लाइन में घंटों खड़े रहने से 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. अब तक साढ़े चार करोड़ लोगों की नौकरियां चली गई हैं.
एक रैली में वीडियो क्लिप चलवाई- 18 अप्रैल को एक रैली में राज ठाकुर ने पीएम मोदी के दावों को नकारा. इसमें एक वीडियो दिखाया. इसमें पीएम मोदी कहते नजर आते हैं-
'साथियों देश में बिहार एक मात्र ऐसा राज्य था, जहां स्वच्छता का दायरा 50 प्रतिशत से कम था. लेकिन आज सचिव परमेश्वर ने मुझे बताया है कि एक हफ्ते के स्वच्छाग्रह अभियान के बाद बिहार ने ये बैरियर तोड़ दिया है. एक हफ्ते में 8,50,000 से ज्यादा शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया गया है.'मोदी के इस बयान के आधार पर राज ठाकरे ने कहा कि
फेंकने की भी कोई सीमा होती है. 8 लाख 50 हजार शौचालय एक हफ्ते में तैयार किए गए. अगर हम आंकड़ों पर जाएं तो एक मिनट में 84 शौचालय बने हैं. और 5 सेकेंड में 7 शौचालय बने. ये तो अद्भुत है. इतनी जल्दी तो शौच भी नहीं होती, जितनी जल्दी इन्होंने शौचालय बनाए.राज ठाकरे इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के लिए प्रचार कर रहे हैं.
वीडियोः अक्षय कुमार के साथ नरेंद्र मोदी का पूरा इंटरव्यू














