The Lallantop

पुडुचेरी चुनाव: रंगासामी की पार्टी को ज्यादा सीटें, बीजेपी करेगी 'एडजस्ट'

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग पर बात बन गई है. राज्य के मुख्यमंत्री एन रंगासामी की पार्टी प्रदेश की 30 में से 16 पर चुनाव लड़ेगी. जबकि बीजेपी के खाते में 14 सीट आई है. बीजेपी अपने कोटे से AIDMK और लक्ष्य जननायगा काची (LJK) पार्टी को भी दो-दो सीट देगी.

Advertisement
post-main-image
पुडुचेरी में एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग फाइनल हो गया है. (इंडिया टुडे)

बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरल के साथ केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में भी चुनाव होना है. यहां ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस (AINRC), बीजेपी और अन्नाद्रमुक गठबंधन की सरकार है. सत्तारूढ़ गठबंधन ने 9 अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है. AINRC के खाते में 16 और बीजेपी के खाते में 14 सीटें आई हैं. गठबंधन में शामिल दूसरी पार्टियों को बीजेपी अपने कोटे में ही एडजस्ट करेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री और AINRC नेता एन रंगासामी ने एक प्राइवेट होटल में बैठक की. बैठक में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर सहमति बनी. बीजेपी अपने कोटे की 14 सीटों में से दो सीट अन्नाद्रमुक (AIDMK) और दो सीट लक्ष्य जननायगा काची (LJK) को देगी.

इससे पहले 19 मार्च की शाम तक बीजेपी और AINRC के रास्ते अलग होने के कयास लगाए जा रहे थे. AINRC चीफ और मुख्यमंत्री रंगासामी के अभिनेता विजय की पार्टी (तमिलागा वेट्री कझगम) के साथ जाने की बातें चल रही थीं. इन अटकलों के बीच बीजेपी एक्टिव हुई. पार्टी ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया को उनसे बात करने के लिए भेजा.

Advertisement

19 मार्च की शाम तक अटकल लगाई जा रही थी कि रंगासामी एनडीए छोड़कर अभिनेता विजय की पार्टी के साथ गठजोड़ कर सकते हैं. लेकिन मांडविया के पुडुचेरी पहुंचते ही रंगासामी मंदिरों की यात्रा पर निकल गए.

बताया गया कि रंगासामी पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने का वादा चाहते हैं. साथ ही वो एनडीए गठबंधन में लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन के बेटे की एंट्री से भी नाराज थे. वो जोस चार्ल्स मार्टिन की पार्टी लक्ष्य जननायगा काची (LJK) को गठबंधन में शामिल करने के पक्ष में नहीं थे.

लेकिन तारीख बदलते ही चीजें भी बदल गईं. कयासों पर विराम लग गया. 20 मार्च को एक होटल में रंगासामी और मांडविया की मुलाकात हुई. मीटिंग में गठबंधन पर बात बन गई. केंद्रीय मंत्री के साथ बैठक के बाद मुख्यमंत्री LJK को भी गठबंधन में जगह देने पर राजी हो गए.

Advertisement

साल 2021 के चुनाव में AINRC 16, बीजेपी 9 और अन्नाद्रमुक पांच सीटों पर चुनाव लड़ी थी. जिसमें AINRC ने 10 जबकि बीजेपी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी. वहीं 5 सीटों पर लड़ने वाली अन्नाद्रमुक एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. पुडुचेरी की 30 सीटों पर एक फेज में 9 अप्रैल को चुनाव होना है.

वीडियो: पुडुचेरी: नारायणसामी विश्वासमत से पहले दिए भाषण में BJP पर बुरी तरफ फायर हो गए!

Advertisement