मैं फर्स्ट टाइम वोटर्स से कहना चाहता हूं, क्या आपका पहला वोट पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक करने वाले वीर जवानों के नाम समर्पित हो सकता है क्या? आपका पहला वोट पुलवामा में जो वीर शहीद हुए उन वीर शहीदों के नाम आपका वोट समर्पित हो सकता है क्या? गरीब को पक्का घर मिले उसके लिए आपका वोट समर्पित हो सकता है क्या? किसान के खेत में पानी पहुंचे इसके लिए आपका वोट जाना चाहिए कि नहीं जाना चाहिए. गरीब से गरीब को आरोग्य की सेवा मिले, आयुष्मान योजना सफल हो इसके लिए आपका वोट जाना चाहिए कि नहीं जाना चाहिए. आप तय कीजिए आप अपना वोट सिर्फ देश के लिए देंगे. अब आप 18 साल के हो गए हैं. देश ने आपको बहुत कुछ दिया है. आप 18 साल के हुए आपको समाज ने बहुत कुछ दिया है. इस जीवन को बनाने में समाज ने आप को कुछ न कुछ दिया है, इसलिए पहला वोट किसी भी गलती के बिना देश के लिए देंगे, देश को मजबूत बनाने के लिए, एक मजबूत सरकार बनाने के लिए लिए दीजिए. आप कमल पर बटन दबाएंगे. आप तीर धनुष पर बटन दबाएंगे आपका वोट सीधा सीधा मोदी के खाते में जाने वाला है.अब पीएम मोदी का 10 दिन पुराना बयान पढ़िए. 31 मार्च को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुए 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा था,
मैंने देश में एक माहौल बनाया है. आगे भी बनाना है कि हमें दुनिया की बराबरी करनी है. हमने बहुत सारा समय भारत-पाकिस्तान करने में ही गुजार दिया. अरे वो (पाकिस्तान) अपनी मौत मरेगा, उसे छोड़ दो, हमें आगे बढ़ना है. बस इसी पर हमारा ध्यान रहना चाहिए.पीएम मोदी आज बालाकोट एयरस्ट्राइक और पुलवामा के शहीदों के नाम पर वोट मांग रहे हैं. वहीं कुछ दिन पहले बीजेपी विधायक ओम प्रकाश शर्मा को वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के साथ अपनी एक तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट करने को लेकर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया था. आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताया था. आयोग से हस्तक्षेप की मांग की गई थी पुलवामा में हुए आतंकी हमले और जवाब में पाकिस्तान में हुई एयर स्ट्राइक को चुनाव में मुद्दा बनने पर नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल एल रामदास ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि राजनीतिक दलों को पुलवामा हमला, बालाकोट की हवाई कार्रवाई और विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से वापस आने के मुद्दे को मतदाता को लुभाने के लिए इस्तेमाल करने से रोकने के लिए तत्काल हस्तक्षेप करना चाहिए. 1.5 करोड़ फर्स्ट टाइम वोटर्स लोकसभा चुनाव में इस बार 90 करोड़ मतदाता हैं. 18 से 19 साल के युवा जो पहली बार वोट देने जा रहे हैं उनकी संख्या 1.5 करोड़ है. चाहे बीजेपी हो कांग्रेस या कोई अन्य पार्टी. हर किसी की नजर इन वोटर्स पर है. पार्टियां अपनी तरह से इन युवा वोटर्स को लुभाने की कोशिश कर रही हैं. पीएम मोदी ने भी इन युवा वोटर्स से एयर स्ट्राइक, पुलवामा हमले के शहीदों, किसानों और गरीब परिवारों के नाम पर बीजेपी को वोट देने की अपील की है.
बिहार के औरंगाबाद में अब तक कोई पिछड़ा वर्ग का सांसद क्यों नहीं बन पाया है?












