The Lallantop

ममता बनर्जी के बारे में पीएम मोदी से कौन सी गलती हो गई?

कहा-दीदी के बारे में मेरा असेसमेंट गलत निकला.

Advertisement
post-main-image
पीएम मोदी ने आजतक को दिए इंटरव्यू में कई मुद्दों पर बात की.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजतक को खास इंटरव्यू दिया है. इस इंटरव्यू में पीएम ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की. पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पूछे गए सवाल का भी जवाब दिया. उनसे पूछा गया कि ममता बनर्जी आपको कुर्ता गिफ्ट करती हैं. लेकिन जमीन पर उनके साथ लंबी लड़ाई है. पश्चिम बंगाल से बीजेपी को बहुत उम्मीदे हैं. पश्चिम बंगाल में क्या होगा और कैसे होगा. पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी के जन्मदिन पर आडवाणीजी ने बढ़िया ब्लॉग लिखा, वही बीजेपी का मूल चरित्र है. हम किसी को अपना दुश्मन नहीं मानते हैं. व्यक्तिगत तौर हम किसी का विरोध नहीं करते हैं. व्यक्तिगत संबंध अलग चीज है. राजनीति में हमारी वैचारिक लड़ाई है. वो वैचारिक लड़ाई तगड़ी होगी, लेकिन मुझे दुख इस बात का है कि ममताजी जिन मुद्दों के खिलाफ लड़ती आई हैं, लेफ्ट के खिलाफ लड़ती आईं हैं, हिंसा के खिलाफ लड़ा. ममता दीदी ने 2009 में संसद में कहा था कि बांग्लादेशियों को हटाओ. उन्होंने बंगाल में चुनाव कराने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाने और आर्मी को बुलाने की मांग की थी. लेकिन आज हर दिन चुनाव में एक-एक हत्या होती है. तब होता है कि कौन सी वाली ममता दीदी हैं. चिंता वो है. ममता दीदी इतनी बदल जाएं ये मैं कल्पना ही नहीं कर सकता. ममता दीदी के संदर्भ में मेरा असेसमेंट गलत निकला. अब जो देख रहा हूं हैरान हूं कि ऐसे लोग बड़े हो गए. अक्षय कुमार को दिए इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें हर साल कुर्ते और मिठाइयां भेजा करती हैं. इसके बाद मोदी के इस खुलासे पर ममता बनर्जी ने 24 अप्रैल को हुगली जिले में एक रैली के दौरान जवाब दिया था. उन्होंने मोदी का नाम लिए बिना कहा था कि वे लोगों को रसगुल्ला खिला सकती हैं. चाय पिला सकती हैं. गिफ्ट दे सकती हैं. मगर वोट नहीं देंगी. ममता बनर्जी ने कहा था,
मैं लोगों को रसगुल्‍ले भेजती हूं. पूजा के दौरान उन्हें गिफ्ट भी भेजती हूं और चाय भी पिलाती हूं, पर उन्‍हें वोट एक भी नहीं दूंगी.
इस चुनाव में पीएम मोदी और ममता बनर्जी एक-दूसरे पर जम कर निशाना साध रहे हैं. 24 अप्रैल के दिन मोदी ने पश्चिम बंगाल के बोलपुर में बीजेपी की रैली को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने कहा था कि, ‘पश्चिम बंगाल में दीदी का सूरज अस्त होना शुरू गया है.’इसके जवाब में ममता ने एक रैली में कहा था कि ‘मोदी बाबू, आपने लोगों पर जबरन नोटबंदी थोपकर काले धन को सफेद किया. और अब इसका इस्तेमाल वोटरों को खरीदने के लिए कर रहे हैं. पर बंगाल में आपकी कोशिशें कामयाब नहीं होंगी.’ राज्य की 42 सीटों पर बीजेपी की नजर है. 2014 के लोकसभा चुनाव मे ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी ने 34 सीटें जीती थीं.
'मुंगेर में कोर्ट की जरूरत नहीं, अनंत सिंह ही कोर्ट हैं'

Advertisement
Advertisement