The Lallantop

अभिनंदन पर पीएम मोदी ने क्या बोला दिया, जिससे ट्विटर पर बवाल मचा हुआ है

अभिनंदन से चुनावी फायदा उठाने की चाह कहीं भारी न पड़ जाए...

Advertisement
post-main-image
मोदी के बयान के बाद ट्विटर पर लोग भड़के हुए हैं
2019 लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां चुनावी मैदान में कूद चुकी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के मेरठ से चुनावी सभा की शुरुआत कर चुके हैं. मेरठ में चुनावी सभा करने के अगले दिन यानी कि 29 मार्च को उन्होंने न्यूज़ चैनल रिपब्लिक भारत को इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में उन्होंने तमाम तरह के मुद्दों पर बात की. लेकिन उनकी एक बात से ट्विटर पर बहुत नाराजगी दिखी. पीएम मोदी ने कहा कि जो अपने पीएम पर शक करते हैं, उन्हें पहचानना होगा, जो पाकिस्तान के पीएम की तारीफ करते हैं, उन्हें पहचानना होगा. जब अभिनन्दन की घटना घटी, तो देश के सभी दलों को कहना चाहिए था कि हमें देश की सेना पर गर्व है कि उसने F16 मार गिराया. उसकी बजाय ये अभिनन्दन वापस कब आएगा, इस पर चल पड़े. अब इस बयान के बाद लोगों ने ट्विटर पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. इस इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने उस बात के बाद कहा था, उस दिन रात को विपक्ष ने कैंडल लाइट मार्च निकलने और पुलवामा हमले को मुद्दा बनाने का षड्यंत्र तैयार कर लिया था. वो तो शाम को 4-5 बजे तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अभिनन्दन की रिहाई की घोषणा कर दी. जिससे इनकी योजना धरी की धरी रह गयी. उन्होंने आगे कहा,
अब देश मोदी को जानता है. राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मामलों पर देश मेरा रुख जानता है. इस देश का कोई व्यक्ति नरेन्द्र मोदी की देशभक्ति पर शक नहीं कर सकता. ये मेरे शब्द नहीं बल्कि मेरा जीवन बोलता है. पीएम मोदी ने कहा कि A-SAT पर कांग्रेस में प्राथमिक ज्ञान का अभाव है. A-SAT टेस्ट से पहले लंबी ग्लोबल प्लानिंग की गई थी. चुनाव के दौरान क्या सरकार गंभीर मुद्दों पर भी नहीं बोल सकती? विपक्ष का अज्ञान बड़ा है. 30 सालों की अस्थिरता के बाद देश स्थिरता चाहता है.
इंटरव्यू में उन्होंने पूर्ण बहुमत लाने की भी बात की. उन्होंने कहा देश को बहुमत वाली सरकार चाहिए और इस बार उनकी सरकार 2014 की तुलना में 2019 में ज्यादा सीटें जीतेगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement