जूता मार के आडवाणी जी को उतारा स्टेज से और हिंदू धर्म की बात करते हैं. हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि लोगों को मारना चाहिए.#2. गुजरात में स्टार कैंपेनर्स की नई लिस्ट जारी, लालकृष्ण आडवाणी का नाम ग़ायब. अभिनेता विवेक ओबरॉय का नाम शामिल. पीएम मोदी की बायोपिक में मोदी का किरदार निभा रहे हैं विवेक.
#3. भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात की. इस चुनाव में मुरली मनोहर जोशी को टिकट नहीं दिया गया है. वहीं आडवाणी ने कल एक ब्लॉग लिखा था, जिसमें राजनीतिक पंडितों के मुताबिक मोदी शाह की जोड़ी को बातों-बातों में निशाने पर लिया था.
#4. एक रैली में पीएम मोदी ने अगस्ता वेस्टलैंड डील का जिक्र करते हुए कांग्रेस को घसीटा. कहा- 'हेलिकॉप्टर घोटाले में AP और FAM है. AP का मतलब अहमद पटेल और FAM का मतलब फैमिली है.' निशाना था गांधी फैमिली.

मोदी ने अगस्ता वेस्टलेंड मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा.
#5. कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारास्वामी ने एक रैली में कहा-
पीएम मोदी के रंगीन शब्दों पर भरोसा ना करें. हम पड़ोसी देशों से दुश्मनी क्यों रखें? 2 साल पहले एक बड़े मिलिट्री अफसर ने कहा था कि प्रधानमंत्री वोट लेने के लिए कोई स्टोरी खड़ी करेंगे.#6. हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज पहले भी विवादों में रहे हैं. आज राहुल गांधी के बारे में बोल दिया. कहा-
'जनेऊधारी' राहुल गांधी ने नामांकन पत्र भरा है लेकिन उनका जनेऊ कहीं नजर नहीं आ रहा. कहीं ऐसा तो नहीं कि मुस्लिम लीग के डर से राहुल गांधी ने जनेऊ उतार दिया.'
#7. कांग्रेस कुछ दिनों से योगी आदित्यनाथ पर हमलावर है. आज कांग्रेस ने कहा, 'योगी आदित्यनाथ नाम के वायरस ने उत्तर प्रदेश के विकास को हैंग कर दिया है.'

रणदीप सुरजेवाला.
#8. पीएम मोदी की बायोपिक 11 अप्रैल को होगी लॉन्च, डायरेक्टर ओमंग कुमार ने दी जानकारी. लोगों को समर्थन के लिए शुक्रिया कहा. अमेठी सीट से 10 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे राहुल गांधी. इस बार दो सीटों से लड़ रहे हैं. कल वायनाड से नामांकन भरा था. सोनिया गांधी रायबरेली से 11 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगी.
#9. न्याय स्कीम पर होने वाले खर्च को लेकर भाजपा कांग्रेस को घेर रही है. आज राहुल गांधी को सफाई देनी पड़ी. कहा, इनकम टैक्स नहीं बढ़ाया जाएगा. मतलब ये कि, मिडिल क्लास पर बोझ नहीं पड़ेगा.
#10. लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी. आज एक लेटर लिखकर उन्होंने ऐलान किया है. लिखा है कि अब तक पार्टी नेतृत्व ने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. पार्टी मुक्त मन से टिकट का फैसला ले, मैं चुनाव नहीं लड़ूंगी.

जदयू इसे मानने से इनकार कर रही है.
#11. बिहार की राजनीति में लालू यादव के बयान से हंगामा. लालू ने कहा- आरजेडी से अलग होने के 6 महीने के भीतर ही दोबारा गठबंधन करना चाहते थे नीतीश कुमार.
#12. समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है. सेना में अहीर रेजीमेंट बनाने समेत कई वादे किए हैं. सपा से अलग हुए अखिलेश के चाचा शिवपाल यादव की पार्टी ने भी घोषणा की है.
#13. भाजपा ने 'फिर एक बार मोदी सरकार' कैंपेन लॉन्च किया है, मोदी सरकार की उपलब्धियों की तारीफ करते हुए शहरों में पोस्टर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं.
#14. सुप्रीम कोर्ट ने इलैक्टोरल बॉन्ड पर अंतरिम रोक लगाने से इनकार किया. 10 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई.
#15. प्रियंका गांधी ने गाजियाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में रोड शो किया. कांग्रेस को प्रियंका से खासी उम्मीदें हैं.

प्रियंका गांधी (फोटो: रॉयटर्स)
#16. बिहार के औरंगाबाद में कांग्रेस इंचार्ज शक्ति सिंह गोहिल को कार्यकर्ताओं के गुस्से का सामना करना पड़ा. ये कार्यकर्ता पूर्व सांसद निखिल सिंह के समर्थक थे.
#17. लालू परिवार की कलह और बढ़ सकती है. दरअसल, राजद के कैंपेन वीडियो में लालू के साथ तेजस्वी तो दिख रहे हैं, लेकिन तेजप्रताप को जगह नहीं दी गई है.
#18. उपेंद्र कुशवाहा की रालोसपा ने 27 साल के आकाश प्रसाद सिंह को टिकट दिया है. आकाश बिहार कांग्रेस की कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह के बेटे हैं.
#19. सुप्रीम कोर्ट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इजाज़त ना मिलने के बाद हार्दिक पटेल ने कहा है -
चुनाव आते जाते रहते हैं. मैं भाजपा को हराने के लिए 100 रैलियां करूंगा.#20. दिल्ली में गठबंधन पर फिर कांग्रेस कन्फ्यूज- चर्चा के बाद पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पर छोड़ा फैसला- संजय सिंह से मिलने से पीसी चाको का इनकार.
वीडियो- नेता नगरी: आडवाणी की चिट्ठी पर आए मोदी के बयान के अलावा देखिए दिनभर की सभी बड़ी सियासी खबरें












