"बुआ-भतीजा मिलकर बंगाल को लूट रहे हैं."मोदी का इशारा ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी की ओर था. मोदी ने ममता को स्पीड ब्रेकर दीदी नाम दे दिया.

भाजपा के ट्विटर पर पोस्ट वीडियो.
#2. ममता ने भी पलटवार किया, मोदी को कहा एक्सपायरी बाबू, कहा मोदी सरकार एक्सपायर हो गई है, माने, कुछ दिनों में खत्म होने वाली है.

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी डायमंड हार्बर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
#3. कांग्रेस ने नई लिस्टें जारी कीं, गुजरात में 6 सीटों के लिए उम्मीदवार उतारे. ओडिशा की एक लोकसभा और 9 विधानसभा के लिए टिकट बांटे गए हैं.
#4. मोदी ने भाषण में किया अर्बन नक्सल का जिक्र, कहा- अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो नक्सलियों को बूस्ट मिलेगा. बकौल मोदी, कांग्रेस अपने मेनिफेस्टो में अर्बन नक्सलियों पर राजद्रोह का केस ना करने का वादा कर चुकी है.
#5. जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अनंतनाग से चुनाव लडेंगी. आज नामंकन भरा और एक बयान भी दिया, कहा अगर धारा 370 नहीं रहेगी तो कश्मीर का नाता भी भारत से नही रहेगा.

मुफ्ती के लिए ये चुनाव आसान नहीं है. अनंतनाग में पिछली बार सिर्फ 7 फीसदी मतदान हुआ था.
#6. जेटली के कश्मीर की मेन पार्टियों को अलगाववादी बताने के बाद महबूबा मुफ्ती का जवाब आया है. महबूबा ने कहा कि लिंचिंग वाला नया हिंदुस्तान मंजूर नहीं है, अगर अपने लोगों के लिए बोलना एंटी-नेशनल है तो मैं इस बैज को गर्व से पहनूंगी.
#7. सीतामढ़ी सीट पर जदयू के उम्मीदवार डॉ वरुण कुमार ने अपना टिकट लौटा दिया है. सीतामढ़ी में 6 मई को मतदान है.
#8. भाजपा के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया का टिकट कटा, मनोज कोटक होंगे नॉर्थ-ईस्ट मुंबई से नए उम्मीदवार. किरीट का विरोध कर रही थी शिवसेना.
#9. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार निरहुआ आजमगढ़ से भाजपा की टिकट पर ताल ठोक रहे हैं. और चुनौती देंगे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को. 16 लिस्ट में आया नाम.

निरहुआ ने कुछ दिन पहले ही पार्टी जॉइन की थी.
#10. स्मृति इरानी के खिलाफ भद्दी टिप्पणी करने वाले पीप्लस रिपब्लिकन पार्टी के जयदीप कवाडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कवाडे ने कहा था कि 'स्मृति ईरानी माथे पर बड़ी बिंदी लगाती हैं, मुझे किसी ने बताया है कि लगातार पति बदलने वाली महिला की बिंदी भी बढ़ती रहती है.' पीआरपी महाराष्ट्र में कांग्रेस का सहयोगी दल है.
#11. चौकीदार शब्द को लेकर चुनाव आयोग ने चेतावनी ने दी है. चुनाव आयोग ने "चौकीदार चोर है" और "मैं भी चौकीदार " लिखे स्टिकर्स का इस्तेमाल ना करने कहा है.
#12. राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों से वादा किया है. राहुल ने कहा कि हम एक्स- सर्विसमेन को सिविल सर्विसेज़ के लिए लैटरल एंट्री का ऑप्शन देंगे. मतलब ये कि 40 साल से कम उम्र के एक्स- सर्विसमेन सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स में भर्ती हो पाएंगे

राहुल गांधी सभी वर्गों को साधने में लगे हैं.
#13. अमित शाह ने कहा- 'JNU में नारे लगे भारत तेरे टुकड़े होंगे' और राहुल गांधी वहां जाकर कहते हैं कि आपको बोलने की स्वतंत्रता का अधिकार है. राहुल हमें गाली दे लें पर अगर कोई देश के खिलाफ बोलेगा तो हम उसे जेल भेजेंगे.

शाह ने पाकिस्तान और कांग्रेस को जोड़कर कई हमले किए.
#14. जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में बोले अमित शाह, राहुल को पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक हज़म नहीं हो रहीं. राहुल के गुरु सैम पित्रोदा कहते हैं कि कुछ लोगों की हरकतों के कारण देश पर हमला मत करो, क्यों आपके चचेरे भाई लगते हैं क्या?
#15. पीएम नरेंद्र मोदी फिल्म पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लीव पिटीशन फाइल की गई. वैसे, खबर आ रही है कि फिल्म की रिलीज़ टालकर 12 अप्रैल कर दी गई है.
#16. सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे कांग्रेस के बागी दिनेश प्रताप सिंह. राय बरेली में पहले कांग्रेस का चेहरा थे दिनेश प्रताप यादव.
#17. मोदी ने एक चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिए थे. TADA, POTA जैसे कानून खत्म कर दिए थे.
#18. दो सीटों से लड़ेंगे रालोसपा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, काराकट और उजियारपुर सीट से लड़ेंगे. जानकारों के मुताबिक गठबंधन में सीटें तो मिल गईं, लेकिन उम्मीदवार नहीं मिल रहे.

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा.
#19. नमो टीवी पर चुनाव आयोग ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय से जवाब मांगा है. इस पर भाजपा से भी सवाल किया गया है. जानकारी के मुताबिक ये चैनल मोदी समेत भाजपा के बड़े नेताओं के भाषणों को लाइव दिखाता है.
#20. नॉर्थ ईस्ट से राहुल का बड़ा वादा, कांग्रेस नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों को विशेष दर्जा देगी.

कांग्रेस ने एक पूरी घटना का विवरण भी जारी किया है.
#21. कांग्रेस का दावा, अरुणाचल के पासीघाट में मोदी की रैली से पहले मुख्यमंत्री पेमा खांडू के काफिले से पकड़े गए 1 करोड़ 80 लाख रुपये. भाजपा ने माना कि भाजपा उम्मीदवार के हैं. लेकिन साफ कहा, भाजपा से इसका कोई लेना-देना नहीं.
#22. मायवती ने कांग्रेस के मेनिफेस्टो को बताया छलावा, भाजपा- कांग्रेस में फर्क नहीं है.

चुनाव आयोग ने इलैक्टोरल वॉन्ड पर चिंता जताई थी.
#23. केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करके इलैक्टोरल बॉन्ड के बेहतर स्टेप बताया. कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से जवाब मांगा था.










